बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बीएलओ को अपने-अपने प्राथमिक विद्यालयों में उपस्थित रहकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने और आपत्तियों के निस्तारण का कार्य करना था। इसी क्रम में Samajwadi Party के जिला उपाध्यक्ष Avadhesh Chaudhary ने पार्टी निर्देश पर बरहज विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों का दौरा कर हालात का जायजा लिया।
कई बूथों पर कर्मचारी अनुपस्थित
अवधेश चौधरी ने बताया कि अधिकांश विद्यालयों पर एसआईआर से जुड़े सभी कर्मचारी उपस्थित नहीं मिले। कई स्थानों पर आंशिक उपस्थिति ही देखने को मिली।
उन्होंने कहा कि आपत्ति दर्ज कराने वाले मतदाताओं को अब तक सूची की प्रति पर्याप्त संख्या में उपलब्ध नहीं कराई गई है, जिससे निस्तारण प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। संबंधित अधिकारियों की भूमिका भी निष्क्रिय नजर आई।
ये भी पढ़े- बरहज: सरयू घाट पर स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान का सफल आयोजन, जनभागीदारी पर जोर
फॉर्म-6 का निस्तारण लंबित
जिला उपाध्यक्ष के अनुसार, कई मतदाताओं ने फॉर्म-6 जमा किए हैं, लेकिन अब तक उनका निस्तारण नहीं हुआ है।
भ्रमण के दौरान प्राथमिक विद्यालय मइल, लवरछी, बढ़या फुलवरिया, करौदी और कुइया में स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई, जबकि करजहां इंटर कॉलेज में अपेक्षाकृत बेहतर व्यवस्था देखने को मिली, जहां बड़ी संख्या में मतदाता उपस्थित होकर अपना कार्य करवा रहे थे।
Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/2021/05/blog-post.html?m=1
