पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ विश्वकर्मा पूजन

एसपी ने किया हवन व शस्त्र पूजन, वाहनों और शासकीय उपकरणों की भी की गई पूजा-अर्चना

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विश्वकर्मा पूजा के पावन अवसर पर गुरुवार को रिजर्व पुलिस लाइन महराजगंज की परिवहन शाखा में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना और हवन विधि-विधान से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने विधिवत हवन- पूजन कर पुलिस विभाग के वाहनों, शस्त्रों एवं शासकीय उपकरणों की सुरक्षा और सुचारू संचालन की कामना की।
पूजन कार्यक्रम की शुरुआत भगवान विश्वकर्मा की विधिवत पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद एसपी ने हवन में आहुति दी। धार्मिक अनुष्ठान के उपरांत शस्त्र पूजन किया गया। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी श्रद्धापूर्वक पूजन में सहभागिता की।
परिवहन शाखा में तैनात पुलिस वाहनों एवं शासकीय उपकरणों को भी पूजन में शामिल किया गया। विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर इनके सुरक्षित और सुचारू संचालन की कामना की गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि विभागीय कार्यों में वाहनों और उपकरणों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इनके बेहतर रख-रखाव और सुरक्षित संचालन से पुलिस की कार्य क्षमता को मजबूती मिलती है।
विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प भी दोहराया। आयोजन के दौरान पुलिस लाइन का वातावरण धार्मिक आस्था और श्रद्धा से सराबोर रहा।
कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी निचलौल, प्रतिसार निरीक्षक, प्रभारी परिवहन शाखा सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें। सभी ने श्रद्धापूर्वक पूजा- अर्चना में सहभागिता की और भगवान विश्वकर्मा से विभागीय संसाधनों की सुरक्षा एवं निर्बाध संचालन की कामना की।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपों से जगमगाया पैडलेगंज फ्लाईओवर

सांसद रवि किशन ने किया दीप प्रज्वलन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उमड़ा उत्साह गोरखपुर…

59 minutes ago

देवी तरकुलहा धाम में भव्य दीपोत्सव, श्रद्धालुओं ने लिया सेवा का संकल्प

चौरी चौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार…

1 hour ago

वैदिक परंपरा से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती

काव्य पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय…

1 hour ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा अभियान: सीएचसी में सफाई की, मरीजों को बांटे फल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मिहींपुरवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार…

1 hour ago

आडिटोरियम में टूल किट वितरण कार्यक्रम, लाभार्थियों को वितरित किये गये डेमो चेक

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के…

1 hour ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर विधायक ने सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा का किया शुभारंभ

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे…

1 hour ago