जी एम एकेडमी में आयोजित हुआ विश्वकर्मा पूजा

शिल्प और वास्तुकला के देव विश्वकर्मा जी का हुआ पूजन समारोह

सलेमपुर (देवरिया)। नगर के जी एम एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विश्वकर्मा पूजा का आयोजन आचार्य डॉ.त्रिपुरारी मिश्र एवं यजमान व विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी के द्वारा हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत शिल्प एवं वास्तुकला के देव विश्वकर्मा जी एवं साथ में विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती के पूजन अर्चन द्वारा हुआ। तत्पश्चात विद्यालय के समस्त बस, कंप्यूटर, जनरेटर आदि सभी यंत्रों की विधिवत पूजा अर्चना की गई।
पूजा में विशेष सहयोगी के रूप में ट्रांसपोर्ट इंचार्ज प्रभात चंद्र मिश्र की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण रही।
विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने बस चालक, गार्ड, सहित सभी शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को अंगवस्त्र, मिठाई एवं द्रव्य देकर सम्मानित किया और सबको विश्वकर्मा पूजा की बधाई और शुभकामनाएं दी।
अंत में आरती और प्रसाद के बाद विश्वकर्मा पूजा के कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस मौके पर सुधीर पांडेय, पुरंजय कुशवाहा, मनोज पांडेय, बेचू यादव, इंद्रासन, जय सिंह भारती, वीरेंद्र, राजित, जयराम, गामा, डोमा, सतीश यादव, परशुराम, आनंद विश्वकर्मा, राधेश्याम, रामदुलार, मोहन गुप्ता, सीमा, संगीता, पूनम, सुमन आदि उपस्थित थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

मेक्सिको के तट पर पलटी नौका, 11 लोग लापता! 16 की बची जान, शार्क के हमले से घायल मिला यात्री; समुद्र में तेज हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

AI निर्मित बाजा कैलिफोर्निया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) मेक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया तट के पास…

4 minutes ago

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में मची चीख-पुकार! भगदड़ में 17 लोगों की मौत, 25 घायल; एक की हालत गंभीर

AI निर्मित आयोजकों समेत 7 गिरफ्तार कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) पश्चिम बंगाल की राजधानी…

14 minutes ago

ट्रंप के टैरिफ यू-टर्न, विदेशी बिकवाली और जियो IPO: भारत की अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा

भारतीय अर्थव्यवस्था के सामने निर्णायक मोड़! विदेशी निवेशकों का भरोसा बहाल करने के लिए कर…

26 minutes ago

सुबह-सुबह सड़कों पर उतरी पुलिस, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, एंटी रोमियो टीम ने बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों…

1 hour ago

थाली में अन्न की बर्बादी पर लगे लगाम, तभी मिटेगी भूख की समस्या

अन्न का सम्मान, किसान की मेहनत का सम्मान है; भोजन की बर्बादी रोकना सरकार के…

3 hours ago

रिश्ते में प्यार और नजदीकी बनाए रखने के लिए छोड़ दें ये 6 आदतें, वरना बढ़ सकती है दूरियां

लेखक: अमरेश रावत। राष्ट्र की परम्परा रिश्ता चाहे कितना भी गहरा क्यों न हो, उसे…

3 hours ago