Categories: Newsbeat

सुबह-सुबह सड़कों पर उतरी पुलिस, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, एंटी रोमियो टीम ने बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देश पर रविवार को जनपद में ‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ और एंटी रोमियो चेकिंग अभियान चलाया गया। इसके तहत पुलिस टीमों ने सुबह के समय पार्कों, स्टेडियमों, प्रमुख मार्गों, मंदिरों, शिवालयों और विद्यालयों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान नागरिकों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया, वहीं संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग भी की गई।अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों ने मॉर्निंग वॉक करने वाले महिला और पुरुष नागरिकों से बातचीत कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। प्रमुख पार्कों एवं मार्गों पर पुलिस की तैनाती का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।पुलिस टीमों ने बुजुर्ग नागरिकों से भी आत्मीय संवाद किया। उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी लेकर हरसंभव सहायता एवं सुरक्षा का भरोसा दिलाया। वहीं, सार्वजनिक और संवेदनशील स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों की सघन चेकिंग की गई। नियमों का उल्लंघन करने वालों को आवश्यक हिदायत देने के साथ कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।महिला एवं बालिका सुरक्षा के मद्देनजर एंटी रोमियो टीमों ने विद्यालय और कोचिंग जाने वाली बालिकाओं से संवाद कर उन्हें जागरूक किया। इस दौरान वूमेन पावर लाइन 1090 और आपातकालीन सेवा 112 सहित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। बालिकाओं को किसी भी प्रकार की परेशानी या असुरक्षा महसूस होने पर तत्काल पुलिस की मदद लेने के लिए प्रेरित किया गया।पुलिस के अनुसार, ‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान का उद्देश्य केवल चेकिंग करना नहीं, बल्कि पुलिस और आमजन के बीच संवाद बढ़ाना तथा महिलाओं, बालिकाओं और बुजुर्गों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनसंवाद, जनजागरूकता, एंटी रोमियो चेकिंग और संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

आधी रात मंदिर मार्ग पर मची चीख-पुकार, बेकाबू ट्रक ने उजाड़ दिए कई परिवार

शीतला माता मंदिर मार्ग पर भीषण हादसा: 13 की मौत से पसरा मातम, 40 घायल…

14 minutes ago

मेक्सिको के तट पर पलटी नौका, 11 लोग लापता! 16 की बची जान, शार्क के हमले से घायल मिला यात्री; समुद्र में तेज हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

AI निर्मित बाजा कैलिफोर्निया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) मेक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया तट के पास…

25 minutes ago

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में मची चीख-पुकार! भगदड़ में 17 लोगों की मौत, 25 घायल; एक की हालत गंभीर

AI निर्मित आयोजकों समेत 7 गिरफ्तार कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) पश्चिम बंगाल की राजधानी…

35 minutes ago

ट्रंप के टैरिफ यू-टर्न, विदेशी बिकवाली और जियो IPO: भारत की अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा

भारतीय अर्थव्यवस्था के सामने निर्णायक मोड़! विदेशी निवेशकों का भरोसा बहाल करने के लिए कर…

47 minutes ago

थाली में अन्न की बर्बादी पर लगे लगाम, तभी मिटेगी भूख की समस्या

अन्न का सम्मान, किसान की मेहनत का सम्मान है; भोजन की बर्बादी रोकना सरकार के…

3 hours ago

रिश्ते में प्यार और नजदीकी बनाए रखने के लिए छोड़ दें ये 6 आदतें, वरना बढ़ सकती है दूरियां

लेखक: अमरेश रावत। राष्ट्र की परम्परा रिश्ता चाहे कितना भी गहरा क्यों न हो, उसे…

3 hours ago