देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 73वां जन्मदिन रविवार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर सांसद रविन्दर कुशवाहा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर में मरीजों को फल वितरित किया एवम मरीजो का हालचाल जाना।
उसके बाद सोहनाग स्थित विश्वकर्मा मन्दिर पर “पीएम विश्वकर्मा योजना”योजना का शुभारंभ किया प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मोतीचूर से बने 21 किलो के केक को काटकर कार्यकर्ताओ में बांटा।लार में आयुष्मान भव: योजना के अंतर्गत आरोग्य मेले का शुभारंभ किया।
सांसद रविन्दर कुशवाहा ने कहा कि पीएम मोदी ने जीवन के हर पल में भारत मां की सेवा की है। उनका हर क्षण राष्ट्र को आगे बढ़ाने में लगा है। नरेंद्र मोदी ने भारत को हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। उनके जीवन से सभी को कुछ ना कुछ सीखने की प्रेरणा मिलती है।
जिला पंचायत अध्यक्ष पण्डित गिरीश चन्द्र तिवारी ने कहा प्रधानमंत्री मोदी ने पूरी दुनिया में भारत की ताकत का लोहा मनवाते हुए भारत का गौरव बढ़ाया है। जिसका प्रमाण जी-20 में पूरी दुनिया ने देखा भी है।उक्त अवसर पर जयनाथ कुशवाहा गुड्डन,कन्हैया लाल जायसवाल,ब्लॉक प्रमुख लार अमित सिंह बबलू,त्रिपुणायक विश्वकर्मा,दुर्गेश पाण्डेय,त्रिवेणी गुप्ता,अजय दूबे वत्स,सन्तोष पटेल,विनय पाण्डेय,अनिल ठाकुर, सत्यप्रकाश सिंह,अशोक कुशवाहा,ओमप्रकाश मोदनवाल,अरुण सिंह,कमलेश तिवारी,अशोक प्रजापति आदि मौजूद रहे।
AI निर्मित बाजा कैलिफोर्निया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) मेक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया तट के पास…
भारतीय अर्थव्यवस्था के सामने निर्णायक मोड़! विदेशी निवेशकों का भरोसा बहाल करने के लिए कर…
मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, एंटी रोमियो टीम ने बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों…
अन्न का सम्मान, किसान की मेहनत का सम्मान है; भोजन की बर्बादी रोकना सरकार के…
लेखक: अमरेश रावत। राष्ट्र की परम्परा रिश्ता चाहे कितना भी गहरा क्यों न हो, उसे…