विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर हुआ विरहा मुकाबला

मीनाक्षी राज और धर्मेंद्र सोलंकी के बीच हुआ बिरहा मुकाबला “कारीगरिया विश्वकर्मा के हो गईल, सोनवे चौखट किवाड़ सोनवे के महलिया हो गईल”

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) ।नगर के बापू इंटर कालेज के सामने विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर बिरहा मुकाबला का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत सलेमपुर के पूर्व सांसद रमाशंकर विद्यार्थी और कांग्रेस नेता डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने भगवान विश्वकर्मा जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया । कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए रमाशंकर विद्यार्थी ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा जी सृष्टि के शिल्पकार थे।उन्होंने श्रमिक वर्ग के कल्याण के लिए कई तरह के औजार की रचना की।कांग्रेस नेता डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि विश्वकर्मा जी ने कई धार्मिक नगरों ,स्थलों का निर्माण कर सनातन धर्म की बढ़ावा दिया। विरहा मुकाबला की शुरुआत धर्मेन्द्र सोलंकी ने ” कारीगरिया विश्वकर्मा के हो गइल ,सोनवे के चौखट,किवाड़ सोनवे के महलिया हो गइल” से किया।इसके बाद मीनाक्षी राज ने” सच्चे दिल से भक्त पुकारा कामरूप ,दरम्यान सपने को पूरा किए भगवान विश्वकर्मा जी महाराज” इसके बाद दोनों कलकारों ने एक दूसरे के सवालों का जबाब अपने विरहा गायन से दिया। इस अवसर पर सपा के वरिष्ठ नेता ओ पी यादव,महेंद्र गौंड,कमरुद्दीन मिस्त्री, जटाशंकर दुबे,रामप्रकाश यादव मुन्ना,श्यामबदन शर्मा,विजय पांडेय, योगेंद्र प्रजापति, जितेन्द्र यादव, कुसुम देवी, सोनू पांडेय ,अनिल विश्वकर्मा, आशिक अंसारी,पुनीत शर्मा, सत्यम पांडेय आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए।

rkpnews@desk

Recent Posts

बरेली पुलिस में प्रेम प्रसंग का मामला गरमाया! शाही थाने के हेड कांस्टेबल और महिला सिपाही पर गिरी गाज

सांकेतिक फोटो बरेली में पुलिस महकमे में हड़कंप! शादीशुदा हेड कांस्टेबल और महिला सिपाही के…

6 minutes ago

71 हजार शिक्षकों ने मांगा मनपसंद स्कूल, 12 जिलों में फंसा काम; कब खुलेगा ट्रांसफर पोर्टल?

बिहार में 6 लाख शिक्षकों के तबादले पर फिर ब्रेक! 7 नवंबर से खुलेगा पोर्टल?…

49 minutes ago

दशहरे पर पुतलों का दहन, समाज में रावणी प्रवृत्तियों का राज!

व्यंग्य: रावण की ऊँचाई नहीं, रावणी प्रवृत्तियों की करें खिंचाई Ai निर्मित लेखक: संजय एम.…

59 minutes ago

जनगणना 2027 की ड्यूटी का दायरा बढ़ा! निजी शिक्षक, बैंककर्मी और कॉरपोरेट स्टाफ भी हो सकते हैं प्रगणक

जनगणना अधिनियम, 1948 की धारा 18(1) के तहत नियमों में पांचवां संशोधन; केंद्र की अधिसूचना…

1 hour ago

हर साल जलता हूँ, फिर भी पलता हूँ!

रावण की व्यथा के बहाने आधुनिक समाज के दोहरे चरित्र पर तीखा प्रहार प्रस्तुतकर्ता: संजय…

1 hour ago