विश्व सनातन संघ को मिला आध्यात्मिक मार्गदर्शक

राम रतनदेवाचार्य ने संभाली संरक्षक की जिम्मेदारी

जयपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क )विश्व सनातन संघ को एक आध्यात्मिक उपलब्धि प्राप्त हुई जब पूज्यपाद ब्रह्मा पीठाधीश्वर काठिया परिवाराचार्य अनंत विभूषित स्वामी राम रतनदेवाचार्य महाराज ने संघ के राष्ट्रीय संरक्षक का दायित्व स्वीकार करते हुए, सभी कार्यकर्ताओं को आशीर्वाद प्रदान किया। यह महत्वपूर्ण अवसर राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रभान शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हनुमान स्वामी, राष्ट्रीय सलाहकार जे.पी. शर्मा तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष शंकरलाल शर्मा के विनम्र आग्रह पर संभव हो पाया। पूज्य महाराज के सान्निध्य में हुई इस घोषणा से संघ के कार्यकर्ताओं में एक नया उत्साह संचारित हुआ है। इस अवसर पर महाराज ने विश्व सनातन संघ के कार्यों की सराहना करते हुए इसे सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार में एक महत्वपूर्ण मंच बताया। संघ ने अपने आशीर्वाद प्राप्त पदाधिकारियों के नामों की भी घोषणा की, जिनमें प्रमुख रूप से डॉ. राकेश वशिष्ठ व अंकित शर्मा राष्ट्रीय महासचिव , संगीता शर्मा राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष, साध्वी डॉ. अर्चना झा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी मनोज कुमार शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात शर्मा एवं हनुमान स्वामी राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष,
भीम कुमार कुशवाहा राष्ट्रीय संयुक्त सचिव, शंभू दयाल शर्मा, ललित अग्रवाल राष्ट्रीय मुख्य सचिव, राष्ट्रीय सचिव धर्म प्रचारक रतन महाराज,डॉ. अजय यादव राजस्थान प्रभारी, चिकित्सा प्रकोष्ठ,विनोद तिवारी प्रदेश अध्यक्ष, रुद्र प्रताप सिंह राठौड़ राजस्थान प्रचारक, रेखा शर्मा, बनारसी देवी, कृष्णा कंवर, नरेंद्र सिंह शेखावत, गोपाल चतुर्वेदी उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी, बेणीराम उनियाल उत्तराखंड प्रभारी, हनुनाथ अघोरा राजस्थान प्रभारी, नागनाथ अघोरा, ,तेलंगाना प्रभारी, तरुण शर्मा प्रभारी महाराष्ट्र, उग्रसेन टाडा संभाग अध्यक्ष बीकानेर, प्रदेश, जिला स्तरीय पदाधिकारी आदि।कार्यक्रम का आयोजन गरिमामयी वातावरण में किया गया, जिसमें सनातन धर्म और राष्ट्र सेवा को केंद्र में रखकर आगामी योजनाओं पर भी विचार-विमर्श हुआ।

Editor CP pandey

Recent Posts

यूपी प्रशासन में हलचल, महत्वपूर्ण पदों पर नए चेहरों की तैनाती संभव

उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल की सुगबुगाहट, कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारी प्रतीक्षारत सूची में लखनऊ…

7 hours ago

लागत बढ़ी, काम रुका: NHAI के बाद यूपी में भी राहत पैकेज की उठी मांग

बिटुमेन की कीमतों में उछाल से ठेकेदार परेशान, यूपी सरकार से राहत पैकेज की मांग…

7 hours ago

फार्मर रजिस्ट्री अभियान की डीएम ने की दैनिक समीक्षा, 15 अप्रैल तक विशेष कैंप जारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में 06 अप्रैल से 15 अप्रैल तक गांववार…

10 hours ago

गेहूं खरीद की तैयारियों की समीक्षा, 63 क्रय केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) जयप्रकाश की अध्यक्षता में…

10 hours ago

सृजनात्मकता से ही बनता है पूर्ण व्यक्तित्व: प्रो. पूनम टंडन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के इंग्लिश स्टडी सर्किल…

11 hours ago

महिलाओं की सशक्तता से ही मजबूत होगा राष्ट्र: डॉ. रश्मि जायसवाल

नारी सशक्तिकरण पर बौद्धिक सत्र, छात्राओं में जागरूकता का संचार गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी…

11 hours ago