मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में विश्व हिन्दू महासंघ का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

कानपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर विश्व हिन्दू महासंघ कानपुर मंडल के पदाधिकारी और सैकड़ों साधु-संतों में आक्रोश देखा गया। संत गूगल गोल्डन बाबा (मनोजानंद महाराज) के नेतृत्व में महासंघ ने जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया और टिप्पणी करने वाले व्यक्ति पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की।

इस अवसर पर मंडल प्रभारी जगत पाण्डेय ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि यह केवल योगी आदित्यनाथ पर नहीं, बल्कि सम्पूर्ण हिन्दू समाज और संस्कृति पर हमला है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कठोर कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

प्रदर्शन के उपरांत महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पुलिस कमिश्नर से वार्ता कर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इस प्रदर्शन में अयोध्या से पधारे मुकुंद दास महाराज, योगी नंदगिरि महाराज, महंत गिरि राजेश बाबा, जय गणेश, धर्मेन्द्र त्रिपाठी, राजन शास्त्री, आचार्य गोविंद तिवारी, अधिवक्ता अवधेश सिंह, दीपेन्द्र कुमार, बलवंत सिंह, शैलू शुक्ला, सज्जन कुशवाहा, केबी सिंह, आरजू सचान, राहुल सेंगर, पार्थो जी, सत्यम सेंगर, सुहानी सिंह सहित बड़ी संख्या में साधु-संतों और सर्वसमाज के लोगों ने भाग लिया।

प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, लेकिन संदेश स्पष्ट था—हिन्दू समाज और उनके संतों के अपमान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने गृह विज्ञान विभाग का किया भ्रमण, स्वास्थ्य मुद्दों पर हुआ मंथन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक…

3 hours ago

अभय मिश्रा के आवास पर रोजा इफ्तार में उमड़ा जनसैलाब

भागलपुर में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर क्षेत्र में समाजसेवी एवं…

3 hours ago

भारतीय ज्ञान परम्परा में आनंदमूर्ति के योगदान पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में “श्री श्री आनंदमूर्तिजी का भारतीय ज्ञान…

3 hours ago

सीएम मॉडल स्कूल निर्माण की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, समयसीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के खटौली में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय…

3 hours ago

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के प्रयास से 6969 करोड़ की परियोजना मंजूर, बाराबंकी-बहराइच के बीच सफर होगा आसान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के प्रयासों से बाराबंकी से…

4 hours ago

गुरुवार को देखा जाएगा ईद का चांद इबादत में बीता 28वां रोजा

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)जहन्नम से आजादी का अशरा चल रहा है। ईद आने वाली है। नमाज,…

4 hours ago