Tuesday, March 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविश्व हिंदू परिषद का रामोत्सव सम्पन्न

विश्व हिंदू परिषद का रामोत्सव सम्पन्न

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l विश्व हिंदू परिषद का वार्षिकोत्सव रामोत्सव कार्यक्रम पूरे देश में 9 अप्रैल से 15 अप्रैल तक मनाया जा रहा है। इसी के निमित्त जिला देवरिया में पूरे नगर,प्रखंडों सहित ग्राम स्तर तक कार्यक्रम 200 स्थानों पर मनाने का लक्ष्य रखा गया है और पूरे जिले में भिन्न भिन्न स्थानों पर धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी के परिपेक्ष में 14 अप्रैल 2024 को रामनवमी के शुभ अवसर पर स्थान हनुमान मंदिर समय शाम 6:00 से 8:00 बजे तक मंदिर के पीठाधीश्वर की अध्यक्षता में मनाया गया, जिलाध्यक्ष उपेंद्र शाही ने कहा कि चैत्र मास के शुल्क पक्ष की नवमी तिथि के दिन ही सृष्टि के पालनकर्ता भगवान विष्णु ने धरती लोक पर श्री राम के रूप में जन्म लिया था। राम लला के जन्म की पावन बेला को ही राम नवमी के त्योहार के रूप में मनाया जाता है। विभागध्यक्ष भरत अग्रवाल ने कहा कि भगवान विष्णु अयोध्या के राजा दशरथ के घर जन्म लेकर अपने सातवें अवतार में प्राणी मात्र के सामने प्रकट हुए थे। प्रांत कार्यकारी सदस्य वंशराज पांडे ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास ने रामचरितमानस बालकाण्ड में स्वयं लिखा है कि उन्होंने श्रीरामचरित मानस की रचना का आरम्भ अयोध्यापुरी में विक्रम सम्वत् १६३१ (१५७४ ईस्वी) के रामनवमी, जो कि मंगलवार था, इस अवसर पर नगर के पदाधिकारी, मातृशक्ति, दुर्गा वाहिनी के पदाधिकारी तारकेश्वर शाही , जय शिव मिश्र, नंदकिशोर सिंह, अवध किशोर त्रिपाठी, अजय कुमार गुप्ता, मीरा मनी, पूनम सिंह, पूनम मिश्रा, कृष्णावती, शेषनाथ मिश्र, पूनम, कुसुम,इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments