Friday, October 31, 2025
Homeउत्तर प्रदेशनेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में युवा संसद का वर्चुअल आयोजन

नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में युवा संसद का वर्चुअल आयोजन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। नेहरू युवा केन्द्र संत कबीर नगर तत्वावधान में जिला युवा संसद कार्यकम का वर्चुअल माध्यम से आयोजन किया गया। जिसमें नेहरू युवा केन्द्र बस्ती, एटा, कासगंज (नॉन एनवाईके) व संत कबीर नगर के युवाओं ने प्रतिभाग किया।
जिला युवा अधिकारी सीमा पाण्डेय ने बताया कि निर्णायक मण्डल में प्रभा देवी स्नात्तकोतर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार त्रिपाठी, अध्यापक डॉ. अमरनाथ पाण्डेय, डॉ. कौशलेन्द्र त्रिपाठी, श्रीकृष्णा पाण्डेय व राज्य प्रशिक्षक विश्वनाथ पाठक शामिल रहे।
उन्होंने बताया कि जनपद बस्ती से अम्बेश दुबे ने प्रथम, मृगुवंश मणि पाण्डेय द्वितीय व प्रिया चौधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
जनपद संत कबीर नगर से अम्बेश कुमार ने प्रथम, अमजद अली ने द्वितीय व अमीषा राज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जनपद एटा से खुशी उपाध्याय ने प्रथम, निधी सोलंकी ने द्वितीय व शिवम उपाध्याय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
जनपद कासगंज से सौरभ वर्मा ने प्रथम, प्रांजल वर्मा ने द्वितीय व आर्यन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments