विराट कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के पयागपुर विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा खजुरी के विद्यालय के वार्षिकोत्सव के अवसर पर प्रांगण में देशराज सिंह मधुसूदन के संयोजन, अभिमन्यु त्रिपाठी की अध्यक्षता और राम किशोर तिवारी के संचालन में कवि सम्मेलन संपन्न हुआl जिसकी शुरुआत कवयित्री संध्या तिवारी ने मां सरस्वती वंदना से की व दूरदराज से आए हुए कवियों ने अपने कविता पाठ से श्रोताओं का मन मोह लिया।

बहराइच के कवि मधुसुदन की पंक्ति जो देते थे नसीहत हमको मयखाने ना जाने की आजकल उनके हाथों में छलकता जाम होता है।

कानपुर की सृंगार कवित्री अंकिता शुक्ल की पंक्ति ,रात भर उनकी याद आती रही एक नश्तर सा दिल में चुभाती रही। हास्य कवि मधुप श्रीवास्तव नर कंकाल की पंक्ति ,जो था कर्जदार वो नोड्यूज निकला, हार्ड वर्कर था जो बहुत लूज निकला, जिसे समझ कर ब्याह लाया चंद्रमुखी जब घूंघट उठाया तो एक बल्ब फ्यूज निकला। हास्य कवि प्रदीप महाजन की पंक्ति प्रभु को कोई मेवे या सूखा भोग लगाता है, स्वर्ग उसे मिल जाएगा जो मां के पैर दबाता है, कोई फर्क नहीं पड़ता है पैर दबाना मत भूलो,चाहे अपनी माता की हो या फिर बच्चों की माता हो वही वीर रस के कवि ने सबके रोंगटे खड़े कर देने वाला काव्य पाठ पढ़ा जिसकी पंक्ति *मां भारती के शीश को कटने नहीं देंगे,सम्मान अपनी भूमि का घटने नहीं देंगे सौगंध खाओ आज मेरे प्यारे दोस्तों, मजहब के नाम देश को बांटने नहीं देंगे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची को लेकर राजनीतिक दलों संग बैठक

पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाने में सहयोग का आह्वान कुशीनगर…

6 hours ago

सलम यादव बने समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के विधानसभा सचिव​

बलिया (राष्ट्र की परम्परा )समाजवादी पार्टी के संगठन विस्तार एवं मजबूती के क्रम में सलम…

6 hours ago

सरकारी योजनाएं कागजों तक सीमित न रहें, पीड़ित परिवार तक पहुंचे : संजयदीप कुशवाहा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मृत कृषक-श्रमिक गंगेश पटेल के…

7 hours ago

सपा नेता विजय रावत ने ग्रामीणों के साथ बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर श्रमदान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन कर…

7 hours ago

पांच वर्ष पुराने राजस्व वाद का एएसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुराने राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासन की ओर…

7 hours ago

आधार से जुड़ा काम अब एक छत के नीचे, खलीलाबाद में खुला आधार सेवा केंद्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आधार कार्ड से जुड़े काम के लिए अब लोगों…

7 hours ago