सत्य प्रकाश,प्रदीप एनडी को केन्द्रीय और उदय, विनय, चंद्र व रामविलास को प्रदेश कमेटी की पुनः कमान

पत्रकार उत्पीड़न की घटनाओं को लेकर संगठन संघर्ष करता रहेगा – प्रदीप चौरसिया

प्रेस को चौथे स्तंभ का दर्जा देने के लिए बने कानून- सत्य प्रकाश

भलुवनी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) पत्रकार एसोसिएशन के केन्द्रीय कमेटी की बैठक भलुवनी के मां भगवती पैलेस में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप कुमार चौरसिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसका संचालन प्रदेश अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने किया।
केन्द्रीय कमेटी के संगठनात्मक चुनाव में सर्वसम्मत से एक बार पुनः सत्य प्रकाश पाण्डेय राष्ट्रीय संयोजक,प्रदीप कुमार चौरसिया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए। वरिष्ठ पत्रकार एनडी देहाती को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। उदय प्रताप सिंह को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष,पं॰ विनय मिश्र ,चंद्र प्रकाश शुक्ल व रामविलास प्रजापति को प्रदेश उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई । आजमगढ़ मंडल अध्यक्ष के साथ ही, बलिया जनपद का अतिरिक्त प्रभार सुनील कुमार यादव को दिया गया। विनय राय को गोरखपुर मंडल उपाध्यक्ष, गोविंद मिश्र को पत्रकार उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ देवरिया जनपद का जिलाध्यक्ष, अभय पाण्डेय जिला उपाध्यक्ष, बीके पाण्डेय जिला महामंत्री, पद्माकर मिश्र जिला संगठन मंत्री, दिलीप सिंह जिला मंत्री, त्रिशूल त्रिपाठी जिला संयुक्त मंत्री, वेद प्रकाश मिश्र सिपू जिला मीडिया प्रभारी, अविनित शर्मा जिला उपाध्यक्ष देवरिया, रत्नेश कुमार चौरसिया जिला संयुक्त मंत्री, रविशंकर तिवारी पत्रकार उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ तहसील बरहज अध्यक्ष, नंदू कुमार पत्रकार उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ तहसील सलेमपुर अध्यक्ष मनोनीत किए गए।
बैठक में जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार मल्ल, विपुल तिवारी, राम भरोसा चौरसिया, मन्नू वर्मा, बंधन प्रसाद, प्रमोद कुमार गौतम, मनोज कुमार मदेशिया, सुधेन्द्र पाण्डेय पप्पू, राकेश तिवारी, सत्येंद्र विश्वकर्मा, राकेश प्रसाद, विद्यानंद, अनमोल मिश्र, राजन शर्मा, सूरज सिंह राजपूत, प्रदीप कुमार मौर्य, सुंदरम मिश्र सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची को लेकर राजनीतिक दलों संग बैठक

पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाने में सहयोग का आह्वान कुशीनगर…

7 hours ago

सलम यादव बने समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के विधानसभा सचिव​

बलिया (राष्ट्र की परम्परा )समाजवादी पार्टी के संगठन विस्तार एवं मजबूती के क्रम में सलम…

7 hours ago

सरकारी योजनाएं कागजों तक सीमित न रहें, पीड़ित परिवार तक पहुंचे : संजयदीप कुशवाहा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मृत कृषक-श्रमिक गंगेश पटेल के…

7 hours ago

सपा नेता विजय रावत ने ग्रामीणों के साथ बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर श्रमदान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन कर…

7 hours ago

पांच वर्ष पुराने राजस्व वाद का एएसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुराने राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासन की ओर…

7 hours ago

आधार से जुड़ा काम अब एक छत के नीचे, खलीलाबाद में खुला आधार सेवा केंद्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आधार कार्ड से जुड़े काम के लिए अब लोगों…

7 hours ago