बारात में विवाद के बाद हिंसा, युवक की मौत से गांव में तना

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। संत कबीर नगर के धनघटा थाना क्षेत्र के गायघाट पूर्वी गांव में रविवार रात बारात के दौरान हुए विवाद में एक युवक की मौत हो गई, जिसके बाद इलाके में तनाव फैल गया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर गांव में सुरक्षा बढ़ा दी है।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा के अनुसार, परछावन की रस्म के दौरान डीजे पर नाच रहे युवकों के बीच कुछ लोगों द्वारा लड़कियों पर पत्थर फेंकने की घटना से विवाद शुरू हुआ। विरोध करने पर दो पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला होने लगा।
इस हिंसक झड़प में कई लोग घायल हुए, जिनमें अनिल कपूर की हालत गंभीर हो गई। उन्हें इलाज के लिए पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र और फिर गोरखपुर के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां सोमवार सुबह उनकी मृत्यु हो गई।
मौत की सूचना मिलते ही गांव में आक्रोश फैल गया और भीड़ ने आरोपित जोगिंदर के घर पर पथराव कर दिया। पुलिस के पहुंचने पर विरोध हुआ, जिसके चलते अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा। बाद में स्थिति को काबू में किया गया।
पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और मामले की जांच जारी है। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस और पीएसी तैनात है।

rkpshomnath

Recent Posts

अदालतों में लंबित मुकदमों को कम करने के लिए शुरू होगा इवनिंग कोर्ट का पायलट प्रोजेक्ट: अर्जुन राम मेघवाल

सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की सेवाएं लेने और न्यायिक प्रक्रिया में एआई के इस्तेमाल की भी तैयारी,…

3 hours ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच मेट्रो कनेक्टिविटी को मिलेगी नई मजबूती

विकास और बेहतर यातायात व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण सौगात - श्री केशव प्रसाद मौर्य…

3 hours ago

कंपोजिट शराब की दुकान में चोरी के मामले में शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। खुखुन्दू बाजार स्थित कंपोजिट अंग्रेजी शराब की दुकान में हुई चोरी…

3 hours ago

भैया दूज पर योगी सरकार की दोहरी सौगात, 1146 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, 4300 किसान परिवारों को 215 करोड़ की सहायता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भैया दूज के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश…

4 hours ago

ठैचा मार्ग पर बदहाली का आलम, झाड़ियों और गड्ढों से राहगीरों की जान पर खतरा

रतनपुरा/मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। रतनपुरा से ठैचा को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग की बदहाल स्थिति…

4 hours ago

रतनपुरा के लाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नीतीश कुमार गोंड बने भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री गोरखपुर क्षेत्र रतनपुरा/मऊ(राष्ट्र की…

4 hours ago