कोटेदार की मनमानी से त्रस्त ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन, एससी/एसटी एक्ट की धमकी से डरे ग्रामीण

(महराजगंज से सतीश पाण्डेय की रिपोर्ट)

महराजगंज।(राष्ट्र की परम्परा)
महराजगंज जनपद के मिठौरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत नाथनगर में कोटेदार की मनमानी और धमकियों से त्रस्त ग्रामीणों का आक्रोश गुरुवार को फूट पड़ा। ग्रामीणों ने एकजुट होकर कोटेदार संतीरा देवी और उनके पति रामानंद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कोटेदार संतीरा देवी लंबे समय से राशन वितरण में भारी अनियमितताएं कर रही हैं। उनका आरोप है कि कार्डधारकों से पहले बायोमैट्रिक सत्यापन करवा लिया जाता है, लेकिन इसके बाद उन्हें एक सप्ताह बाद आने को कहकर लौटा दिया जाता है। जब लाभार्थी पुनः राशन लेने जाते हैं तो उन्हें कोई न कोई बहाना बनाकर टाल दिया जाता है।

चार यूनिट की जगह मिलता है केवल एक यूनिट राशन
विरोध कर रहे ग्रामीणों धर्मेंद्र, नौशाद, अजहरुद्दीन, शम्भू, मीरा, पलटू, असरफी, संन्नी दुबे, रामकिशुन आदि ने बताया कि जब कोई व्यक्ति कोटेदार के रवैये पर सवाल उठाता है, तो उसे पांच यूनिट के बजाय चार यूनिट राशन ही दिया जाता है। इतना ही नहीं, जो गरीब और कमजोर तबके के लोग होते हैं, उन्हें अपमानित कर भगा दिया जाता है।

एससी/एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी
ग्रामीणों का सबसे गंभीर आरोप यह है कि कोटेदार का पति रामानंद विरोध करने वालों को गाली-गलौज करता है और धमकी देता है कि “ज्यादा बोलोगे तो राशन कार्ड निरस्त करवा देंगे और एससी/एसटी एक्ट में केस दर्ज कराकर जेल भिजवा देंगे।” कोटेदार की इस धमकी से ग्रामीण डरे और सहमे हुए हैं।

डर के साए में जी रहे गरीब परिवार
इस डर का आलम यह है कि कई जरूरतमंद परिवार अब राशन लेने भी नहीं जाते, जिससे उन्हें आर्थिक संकट और भुखमरी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और जिला पूर्ति अधिकारी से इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

जिला पूर्ति अधिकारी ने दिए जांच के आदेश
इस पूरे मामले पर जिला पूर्ति अधिकारी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। सप्लाई इंस्पेक्टर को जांच के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जांच में यदि कोटेदार दोषी पाई जाती है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

न्याय की आस में ग्रामीण
नाथनगर के ग्रामीणों को उम्मीद है कि प्रशासन मामले को गंभीरता से लेते हुए कोटेदार की मनमानी पर अंकुश लगाएगा और उन्हें उनका वाजिब हक दिलवाएगा। ग्रामीणों की एक ही मांग है—“हमें राशन दो, धमकी नहीं।”

Editor CP pandey

Recent Posts

तहसील परिसर की दुकानों की नीलामी 20 अप्रैल को, बोली में भाग लेने का अवसर

घोसी (राष्ट्र की परम्परा)l तहसील परिसर घोसी में स्थित दो दुकानों को किराये पर देने…

17 minutes ago

विकास भवन में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन सम्पन्न, 15 महिलाओं को किया गया सम्मानित

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नारी शक्ति वंदन सम्मेलन—पंचायत से पार्लियामेंट तक, निर्माण में नारी नवभारत…

27 minutes ago

आईजीआरएस व राजस्व वसूली पर सख्ती, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

34 minutes ago

महिला आरक्षण कानून: सशक्तिकरण या पर्दे के पीछे की राजनीति?

नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023: क्या बढ़ेगा वास्तविक नेतृत्व या सिर्फ़ संख्या? प्रॉक्सी राजनीति पर…

45 minutes ago

स्वास्थ्य इकाइयों में सुझाव पेटिका लगाने के निर्देश, सीएमओ ने योजनाओं की समीक्षा की

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में सोमवार…

48 minutes ago

विभाजन से विद्रोह तक: ऋत्विक घटक के सिनेमा पर गहन चर्चा

ऋत्विक घटक पर मंथन, दो महत्वपूर्ण पुस्तकों का विमोचन—मीरा रोड में सिनेमा और समाज पर…

1 hour ago