देवरिया पुलिस का ‘मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान’, 498 व्यक्तियों व 275 वाहनों की हुई जांच

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देश पर देवरिया पुलिस द्वारा शुक्रवार सुबह 5 बजे से 8 बजे तक जिलेभर में ‘मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान’ चलाया गया। यह विशेष अभियान आमजन में सुरक्षा व भरोसे की भावना को मजबूत करने और कानून-व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से चलाया गया।
इस दौरान पुलिस ने मॉर्निंग वॉक पर निकले नागरिकों से संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याएं जानीं। अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों, सड़कों और चौराहों पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन तलाशी ली गई। साथ ही नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने, तीन सवारी, तेज आवाज वाले साइलेंसर, सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं से छेड़छाड़, अवैध असलहा, मादक पदार्थ और ध्वनि प्रदूषण जैसी गतिविधियों पर निगरानी रखी गई।अभियान के दौरान जनपद में 28 स्थानों पर चेकिंग की गई, जिसमें कुल 498 व्यक्तियों व 275 वाहनों की जांच की गई।यातायात नियमों के उल्लंघन पर 2 वाहनों का ई-चालान भी किया गया।

थाना स्तर पर की गई चेकिंग का ब्यौरा इस प्रकार है:

कोतवाली: 55 व्यक्ति, 18 वाहन,रामपुर कारखाना: 35 व्यक्ति, 22 वाहन,तरकुलवा: 17 व्यक्ति, 04 वाहन,बघौचघाट: 15 व्यक्ति, 10 वाहन,गौरीबाजार: 25 व्यक्ति, 15 वाहन,मदनपुर: 15 व्यक्ति, 08 वाहन,एकौना: 12 व्यक्ति, 10 वाहन,सलेमपुर: 21 व्यक्ति, 15 वाहन,लार: 25 व्यक्ति, 18 वाहन,खुखुन्दू: 25 व्यक्ति, 12 वाहन,बरियारपुर: 28 व्यक्ति, 15 वाहन,भाटपाररानी: 20 व्यक्ति, 12 वाहन,भटनी: 35 व्यक्ति, 15 वाहन,बनकटा: 22 व्यक्ति, 09 वाहन,खामपार: 21 व्यक्ति, 11 वाहन,श्रीरामपुर: 31 व्यक्ति, 17 वाहन,बरहज: 26 व्यक्ति, 17 वाहन,मईल: 26 व्यक्ति, 18 वाहन,भलुअनी: 22 व्यक्ति, 14 वाहन ,सुरौली: 22 व्यक्ति, 15 वाहन
पुलिस की इस पहल को आमजन ने सराहा और मॉर्निंग वॉक के दौरान बढ़ी हुई सुरक्षा व्यवस्था पर संतोष जताया।
देवरिया पुलिस ने बताया कि ऐसे अभियानों को लगातार जारी रखा जाएगा, ताकि जनता को एक सुरक्षित व भरोसेमंद माहौल उपलब्ध कराया जा सके।

Editor CP pandey

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

7 hours ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

10 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

13 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

13 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

13 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

13 hours ago