तेलिया अफगान को ‘तेलिया शुक्ला’ किए जाने पर ग्रामीणों में हर्ष

ग्रामीणों ने उत्तर प्रदेश सरकार की भूरी भूरी प्रशंसा की

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l उत्तर प्रदेश सरकार ने तेलिया अफगान गाँव का नाम बदलकर, तेलिया शुक्ला रखाl इस पर ग्रामवासियों ने प्रदेश सरकार की भूरि भूरि प्रशंसा की हैं।
आइए जानते है क्या है तेलिया अफगान का इतिहास जाने, लोगो द्वारा बताया गया कि, मुगल कालीन समय में मुगल शासक सरयू नदी के किनारे बसे तेलिया अफगान, पर अपना अधिपत्य जमा कर रहा करते थे। जबकि की सरयू नदी के किनारे इस गांव में, घना जंगल हुआ करता था, जहां पर पशु, पक्षियों का शिकार बड़े आसानी से लोग करते थे, मुगल शासक जब से अधिपत्य जमा कर यहां रहने लगे, तब से उनको खाने के लिए बड़े आसानी से जानवरो का शिकार करते थे,और दक्षिण की तरफ सरयू नदी के होने से आसानी से पीने का पानी मिल जाता था, अतः इनको किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होती थी, और यही से इनका व्यापार चलता था। इसी प्रकार से समय बीतता गया। और वर्षो बाद एक साधु सरयु नदी के किनारे, आकर तेलिया अफगान गांव के सामने अपनी एक छोटी सी कुटिया बनाकर रहने लगे। लेकिन लोगो द्वारा बताया जा रहा है कि, कुछ समय व्यतीत हो जाने के बाद साधु की कुटिया के सामने मुगल मांस, मछली खाकर हड्डी और कांटा कुटिया के सामने फेक दिया करते थे, जिससे नाराज होकर साधु एक दिन अपनी तपस्या से अपने शरीर को जला डाला था एवं मरते समय यह श्राप दिया कि, यहां से सभी मुगलों का नाश हो जाएगा, तब से सभी मुगल कुष्ठ रोग से पीड़ित होकर यहा से कहा गए किसी को पता नहीं,इस तरह से मुगलो का शासन समाप्त हो गया एवं शुक्ला लोग यहां पर रहने लगे, आज भी यहां पर चैत के रामनवमी एवं नवरात्रि के समय में रामनवमी के दिन, भोरेनाथ ब्रह्म का पूजा होता है, यहां पर चैत एवं कुँआर में 1 महीने तक मेला लगता है, और ब्रह्म का पूजा होता है। यहां पर जो लोग श्रद्धा के साथ अपनी मनोकामना लेकर आते हैं, उनकी मनोकामना निश्चित ही पूर्ण होती है, इसमें कोई संदेह की बात नहीं है।
यहां के लोग मुगल काल से ही तेलिया अफगान को तेलिया शुक्ला बनाने के लिए लगातार विभाग के अधिकारियों का चक्कर लगा रहे थे, लेकिन सदियों बीत जाने के बाद भी तेलिया अफगान का नाम नहीं हट पाया था किन्तु प्रदेश की योगी सरकार ने तेलिया अफगान का नाम बदलकर, तेलिया शुक्ला कर दिया है। जिससे तेलिया शुक्ला के लोग अपने पूर्वज भोरेनाथ ब्रह्म,को कोटि कोटि प्रणाम करते, थक नही रहे हैं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

खसरा-रूबेला उन्मूलन अभियान: 27 फरवरी तक चलेगा टीकाकरण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बच्चों को खतरनाक संक्रामक बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से…

58 minutes ago

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय 22 फरवरी को देगा अनुसंधान उत्कृष्टता पुरस्कार

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। विश्वविद्यालय में अनुसंधान को नई दिशा और प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से…

1 hour ago

देवरिया के बनकटाशिव (सल्लहपुर) में आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के दूसरे दिन भक्ति की अविरल धारा बही।

​भक्ति के रंग में रंगा बनकटाशिव, वेद मंत्रों और भजनों की गूँज से मंत्रमुग्ध हुए…

1 hour ago

शाहजहाँपुर में हत्या कांड का खुलासा, पांच नामजद आरोपी दबोचे

शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा)। थाना गढ़िया रंगीन पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित…

2 hours ago

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सतत विकास पर शॉर्ट टर्म कोर्स शुरू

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मालवीय मिशन शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान में “सतत…

2 hours ago

मतदाता सूची पुनरीक्षण की डीएम ने की समीक्षा, 47.10 प्रतिशत सुनवाई पूरी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट…

2 hours ago