सियरहा हत्याकाण्ड का आरोपी गिरफ्तार

पेड़ काटने को लेकर दो सगे भाईयों में हुआ था विवाद

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )l बिलरियागंज थाने की पुलिस ने बुधवार को हत्या के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को क्षेत्र के पटवध सरैया बाजार से गिरफ्तार कर लिया।
गौरतलब है कि बिलरियागंज क्षेत्र के श्रीनगर सियरहा गांव में बीते 18 दिसंबर की सुबह, पेड़ काटने को लेकर दो सगे भाइयों में शुरू हुई कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई। इस घटना में एक पक्ष के रमेश यादव की पत्नी फुलवासी देवी तथा दो पुत्र रिंकू यादव व पिंटू यादव घायल हो गए। इसी दौरान गंभीर रूप से घायल रिंकू यादव की मौत हो गई, जबकि घायलों का उपचार अभी चल रहा है। मृतक रिंकू के पिता रमेश यादव की तहरीर पर बिलरियागंज थाने में हमलावर पक्ष के सुभाष यादव व पुत्रगण किशन, रामजन्म,सूरज श्रीजन्म उर्फ साधू तथा पत्री संगीता के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जबकि पुलिस ने घटना के दूसरे दिन चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में वांछित सूरज यादव बुधवार को दिन में पटवध सरैया बाजार से गिरफ्तार किया गया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

12 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

22 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

22 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago