श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्टेशनों पर बढ़ाई गई निगरानी

प्रयागराज रेल खंड का व्यापक निरीक्षण


वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)।पौष पूर्णिमा स्नान पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) आशीष जैन ने 03 जनवरी 2026 को बनारस–प्रयागराज रामबाग रेल खंड का एक दिवसीय गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विंडो ट्रेलिंग संरक्षा निरीक्षण के साथ झूंसी, प्रयागराज रामबाग, रामनाथपुर, भीटी और हंडिया खास रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

ये भी पढ़ें – आज का संपूर्ण अंक राशिफल पढ़े बिना नहीं रुकेंगे आप

निरीक्षण के क्रम में डीआरएम सबसे पहले झूंसी रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने माघ मेला और पौष पूर्णिमा स्नान के लिए की गई तैयारियों का अवलोकन किया। उन्होंने स्टेशन परिसर, यार्ड, अस्थायी आश्रय शिविर, स्टाफ कैंटीन, पेयजल, शौचालय, प्राथमिक उपचार केंद्र, अग्निशमन यंत्र, मोबाइल यूटीएस तथा प्रकाश व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। साथ ही मेला विशेष ट्रेनों के लिए रखे गए रेकों की सुरक्षा और रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
इसके पश्चात निरीक्षण स्पेशल यान से डीआरएम प्रयागराज रामबाग स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने यात्री आश्रय, प्रतीक्षालय, पैदल उपरिगामी पुल, टिकट काउंटर, सर्कुलेटिंग एरिया और प्रवेश–निकास मार्गों का निरीक्षण किया। उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम से सतत निगरानी, स्टेशन परिसर की नियमित साफ-सफाई और संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए आपदा प्रबंधन योजना को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें – क्या आप जानते हैं ?4जनवरी ने दुनिया को कैसे बदला

रामनाथपुर, भीटी और हंडिया खास स्टेशनों पर भी डीआरएम ने यात्री सुविधाओं, प्रकाश व्यवस्था और परिचालनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि माघ मेला अवधि में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यात्रा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Editor CP pandey

Recent Posts

दीपावली पर भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ाई गई चौकसी, डीएम-एसपी ने किया पैदल गश्त

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। दीपावली पर्व के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा व्यवस्था को…

6 hours ago

समाधान दिवस में 130 शिकायतें, 22 का मौके पर निस्तारण

डीएम ने खलीलाबाद में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश…

6 hours ago

मऊ की जनता त्रस्त, विधायक अदालती मुकदमों में व्यस्त: शक्ति सिंह ने अब्बास अंसारी से पूछे सात सवाल

30 वर्षों की राजनीति पर उठाए सवाल, बंद कपड़ा मिलों के पुनरुद्धार, बुनकरों के रोजगार…

6 hours ago

छठ महापर्व को लेकर नगर निगम की व्यापक तैयारी, गोरखपुर के 327 घाटों पर सफाई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

24 प्रमुख छठ स्थलों पर विशेष व्यवस्था, चेंजिंग रूम, मोबाइल टॉयलेट और पेयजल की भी…

7 hours ago

मानसिक मंदित आश्रय गृह के बच्चों संग पुलिस ने मनाई दीपावली, बांटी मिठाइयां और मोमबत्तियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीपावली का पर्व केवल दीप जलाने का ही नहीं, बल्कि दूसरों…

7 hours ago

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में 52 वर्षीय अधेड़ की मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर-बेल्थरा रोड मुख्य मार्ग पर रुद्रवार स्थित काली माता मंदिर के…

7 hours ago