चकबंदी के विरोध में ग्रामीण भूख हड़ताल पर

भाटपार रानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) ग्राम सभा पिपरा विट्ठल तहसील भाटपार रानी जिला देवरिया के किसानों ने चकबंदी के विरोध में भूख हड़ताल करना चालू कर दिया है। ग्रामीणों के अनुसार यह गांव 2014 में चकबंदी के लिए चयनित हुआ तभी से ग्रामीण लगातार विरोध दर्ज कराते रहें और अब चकबंदी विभाग इन किसानों के साथ जबरदस्ती करना शुरू कर दिया है बिना किसानो की सहमति के प्रक्रिया शुरू कर दिया गया है इसके विरोध में किसान दिनांक 26 -2- 2024 से कर्मीक भुख अनशन सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक जारी है इनका कहना है की जब तक कोई उच्च अधिकारी आकर हमारी समस्या का समाधान नहीं करते तब तक हमारा अनशन जारी रहेगा और जरूरत पड़ी तो हम सब अमरण अनशन करने के लिए बाध्य होंगे दिनांक 28 -2 -2024 को छठठु यादव क्रमिक भूख अनशन पर बैठे है। इस पूरे आंदोलन की अध्यक्षता पवन कुमार यादव सदस्य क्षेत्र पंचायत भटनी कर रहे हैं ।इनका आरोप है की रामनरेश यादव ग्राम प्रधान है विकास की बात करते हैं ग्राम प्रधान अपने विकास के लिए चकबंदी पर आमादा हैं इस चकबंदी से ग्राम वासियों का सिर्फ उत्पीड़न होगा,ग्रामवासी भजन सहानी का कहना है चकबंदी विभाग लूट खसोट करने के लिए परेशान हैं किसानों के घर का रुपया गहना बेचवा देंगे कुछ हासिल नहीं होगा सिर्फ हमारा उत्पीड़न ही होगा इसीलिए हम विरोध कर रहे हैं !
वीरेंद्र गिरी अनिल यादव हरिशंकर सिंह वीरेंद्र सिंह सुनील यादव छठठू यादव दीप नारायण कुशवाहा बैजनाथ यादव लाल बाबू यादव सुग्रीव कुशवाहा योगेंद्र प्रसाद रामनरेश यादव अवधेश यादव आदि लोग इस आंदोलन में उपस्थित रहे ।

rkpnews@desk

Recent Posts

डीडीयू विश्वविद्यालय ने परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाई

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की परीक्षाओं के…

2 hours ago

एलईडी प्रचार वाहन संग ‘स्कूल चलो अभियान’ की रैली, नामांकन बढ़ाने को जनजागरण तेज

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर…

4 hours ago

Deoria Gas Crisis: सर्वर फेल या सिस्टम फेल? पहले ही दिन गैस संकट से बिगड़ी व्यवस्था

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही जिले में गैस…

7 hours ago

Deoria News: कमर्शियल गैस कीमत बढ़ोतरी के विरोध में सपा का प्रदर्शन, बरहज में किया विरोध

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्य में 195 रुपये की बढ़ोतरी के…

7 hours ago

ज्यूडिशियल काउंसिल ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की बढ़ी कीमत वापस लेने की मांग की

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हाल ही में…

7 hours ago

महापौर व नगर आयुक्त ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

निर्माण में लापरवाही पर जताई नाराजगी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न…

7 hours ago