सुरक्षित राष्ट्र के लिए सीमावर्ती गाँवों के ग्रामीण ही है सजग प्रहरी: अमरनाथ

बहराइच( राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के मिहींपुरवा विकास खण्ड के ग्राम बडखड़िया के मजरा मौरहवां मे सीमा जागरण मंच के मिहींपुरवा खण्ड इकाई की बैठक आयोजित की गई । बैठक में उपस्थित सीमावर्ती गाँव के ग्रामीणों से सीमा जागरण मंच के प्रांत संगठन मंत्री अमरनाथ ने विस्तार से चर्चा की। बैठक में उपस्थित स्थानीय ग्रामीणों व संगठन के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रांत संगठन मंत्री ने राष्ट्र विरोधी ताकतों द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में चलाए जाने वाली गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी । साथ ही सीमावर्ती ग्रामीणों को सजग रहते हुए ऐसी तत्वों से निपटने के लिए उनके दायित्व और कर्तव्य बोध से अवगत कराया ।

संबोधन के दौरान प्रांत संगठन मंत्री ने कहा कि विदेशी ताकतें हमारे देश को कमजोर करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाते रहते हैं । राष्ट्र विरोधी ताकतों से निपटने के लिए सरकार अपने स्तर से हर संभव प्रयास करती है । लेकिन सरकार के साथ-साथ सीमा पर बसे होने के नाते हम ग्रामीणों को भी सीमा की सुरक्षा के प्रति सजग रहना होगा । क्योंकि जब देश की सीमाएं सुरक्षित होंगी तभी देश सुरक्षित होगा । ग्रामीणों से संवाद के दौरान स्थानीय ग्रामीणों द्वारा क्षेत्रीय स्तर की घाघरा नदी की कटान सहित विभिन्न समस्याओं से भी अवगत कराया गया । घाघरा नदी के कटान के संबंध में चर्चा करते हुए प्रांत संगठन मंत्री अमरनाथ ने क्षेत्रवासियों सीमा जागरण मंच की तरफ से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया । बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खण्ड संघचालक गिरजापति त्रिपाठी ने की । बैठक का संचालन सीमा जागरण मंच के जिला महामंत्री योगेन्द्र मौर्य ने किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद आर्य, सीमा जागरण मंच के राम किशोर वर्मा, अंकेक्षक कुमार सिंह, दीनानाथ, संतोष ओझा, दिलीप कुमार, जवाहिर गौंड, दीनदयाल गौतम, शैलेन्द्र सिंह, गुलाब चंद्र मौर्य, राम सोचण सिंह, जनार्दन, हरिश्चंद्र, दिलीप कुमार सहित काफी संख्या में सीमावर्ती गाँव के क्षेत्रीय ग्रामीण उपस्थित रहे ।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

यूपी: ईरान हमले के बाद दुबई एयरस्पेस बंद, लखनऊ से 17 उड़ानें निरस्त

ईरान हमले के बाद दुबई का एयरस्पेस सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया, जिसका…

3 hours ago

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में बड़ा कदम, देवरिया में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l सर्वाइकल (गर्भाशय) कैंसर की रोकथाम की दिशा में प्रदेश में शनिवार…

5 hours ago

श्रीअन्न से पोषण और समृद्धि की ओर बढ़ता मऊ, मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम 2026 को मिल रहा जनसमर्थन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में पोषण सुरक्षा, किसानों की आय वृद्धि और जलवायु अनुकूल…

6 hours ago

तरकुलवा में अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई, 7 गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध चलाए…

6 hours ago

आयुष्मान भारत योजना में शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश, 15 मार्च तक कार्ड निर्माण पूरा करने की समयसीमा

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और योजनाओं की प्रभावशीलता सुनिश्चित…

6 hours ago

श्रीराम यज्ञ में उमड़ा जनसैलाब, लक्ष्मीपुर जरलहियां में गूंजे जयकारे

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विधानसभा पनियरा क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर जरलहियां में आयोजित भव्य…

6 hours ago