टूटी नाली, जर्जर सड़क के दलदल में जीवन व्यतीत कर रहे ग्रामीण

निचलौल ब्लाक के ग्राम सभा सेमरहना का मामला

महराजगंज ( राष्ट्र की परम्परा)। जिले के निचलौल ब्लाक का ग्राम सभा सेमरहना इन दिनों दुर्व्यवस्था का शिकार है। ग्राम सभा में जर्जर सड़क से होकर गुजरना मुश्किल हो गया है। नालियां प्लास्टिक व घर से निकलने वाले अपशिष्ट पदार्थो से पटी है। नाली में गंदा पानी के जमाव रहने से मच्छरों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। शाम होते ही मच्छरों का प्रकोप शुरू हो जाता है जो देर रात तक जारी रहता है। मच्छरों के आतंक से ग्रामवासियों के रात की नींद हराम होती है। दूसरे मलेरिया व अन्य बीमारियों के फैलने की हमेशा आशंका बनी रहती है।
ग्राम सभा के निवासी संतोष कुमार बताते हैं कि दस वर्ष पूर्व ग्राम सभा की सड़क
बनी थी। उसके बाद सड़क की कभी मरम्मत नहीं हुई। मरम्मत न होने से सड़क पर जगह -जगह गड्ढा हो गया है। जिसमें आने जाने वाले मुहल्ले के बाइक व साइकिल सवार गिर कर घायल होते रहते है।
सड़क पर गड्ढ़ा होने के कारण बगैर बारिस जगह जगह सड़क पर पानी जमा रहता है। वही मतिवर के दुकान के पास से गाव के अन्त तक की सड़क पूरी तरह जर्जर हो गई है। इसी मुहल्ले के निवासी मु. अली कहते है चुनाव में विकास की बात करके ग्राम प्रधान प्रत्याशी वोट लेने के लिए गाव का बार बार चक्कर लगाते है। चुनाव समाप्त होने के बाद कोई झांकने तक नही आता। नियमित सफाई न होने से नाली जाम हो गई है तथा नाली टूटी बिखरकर दरवाजे के सामने गंदा पानी बजबजाता रहता है।ग्राम सभा के सलीम खां, मनोज कुमार, धर्मेन्दर व वसीम खान का कहना है कि समस्या के बारे में विभाग में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। दु‌र्व्यवस्था को लेकर ग्रामवासियों में आक्रोश व्याप्त है।

rkpnews@desk

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

2 hours ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

2 hours ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

2 hours ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

2 hours ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

2 hours ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

2 hours ago