Categories: Uncategorized

गोरखनाथ चिकित्सा सेवा यात्रा कार्यक्रम में ग्रामीणों को मिली निशुल्क स्वास्थ्य दवाईयां

कुरूतियों को दूर कर हम लोग समाज के लिये अच्छा काम करे तभी समाज एवं देश मजबूत बना रह सकेगा: विधायक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । देव संस्कृति ग्रामोदय इंटर कॉलेज रामपुर में गोरखनाथ चिकित्सा सेवा यात्रा कार्यक्रम के तत्वावधान में उपस्थित ग्रामीणजनो का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाइयां बांटी गई।आयोजित कार्यक्रम में महामना मालवीय मिशन के तत्वावधान में नशा उन्मुलन पर्यवारण संरक्षण चौपाल का भी आयोजन किया गया तथा निर्धन व अशक्त लोगो को कंबल वितरण किया गया ।समापन अवसर पर उपस्थित लोगों ने पर्यवारण संरक्षण व नशा उन्मुलन का सामुहिक संकल्प भी लिया ।गुरु गोरखनाथ स्वास्थ सेवा यात्रा कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक नानपारा राम निवास वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ग्रामीण लोगो को स्वस्थ व सेहतमंद बनाएं रखने के लिये कटिबद्ध ,प्रतिबद्ध व वचनवद्ध है । नेता सदन विधान सभा(अपना दल) राम निवास वर्मा ने कहा कि सामाजिक कुरूतियों को दूर कर हम लोग समाज के लिये अच्छा काम करे तभी समाज एवं देश मजबूत बना रह सकेगा।विशिष्ट अतिथि उप जिलाधिकारी नानपारा संजय कुमार ने कहा कि ग्रामीणों के बेहतर स्वास्थ्य प्रबंधन के लिए राज्य सरकार की ओर से बहुआयामी योजनाएं चलाई जा रही है साथ ही ग्रामीणों को त्वरित एवं प्रभावी न्याय दिलाने के लिए भी राजस्व विभाग प्रभावी कार्य कर रहा है ।विशिष्ट अतिथि लैंड पोर्ट अथॉरिटी प्रबंधक सुधीर शर्मा ने कहा कि नशा मानव जीवन के लिए घातक है अवैध नशा कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सतत जन जागरण अभियान चलाया जाना चाहिए तभी नशा पर पूर्ण विराम संभव हो सकेगा ।कार्यक्रम का संचालन करते हुए मालवीय मिशन अध्यक्ष (अवध) संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया कि संगठन के तत्वावधान में अवैध नशा कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है।संघ विचारक सर्वेश जी ने कहा कि गुरु गोरखनाथ स्वास्थ सेवा यात्रा के तत्वावधान में मेडिकल कॉलेज व राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के वरिष्ठ चिकित्सको द्वारा शोषित व निर्धन तथा अशक्त लोगो को निःशुल्क दवाइयां वितरित कराई जा रही है।आयोजित चौपाल को किसान परिषद संयोजक शिव पूजन सिंह, प्रवक्ता राजीव श्रीवास्तव, इ आर के सिंह, समाजसेवी चंद्र प्रकाश मिश्रा ,संघ विचारक अरुण पाठक,शिक्षक भुवन भास्कर शर्मा, राघवेंद्र शर्मा,राजस्व निरीक्षक आर एस पांडेय, किसान नेता ओम प्रकाश वर्मा आदि ने सम्बोधित कर अवैध नशा कारोबार,उपभोग, उत्पादन व क्रय विक्रय करने वालो पर प्रभावी नियंत्रण लगाए जाने की मांग की।आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रवक्ता वरुण श्रीवास्तव, डॉ हर्षित श्रीवास्तव ,डॉ रवि श्रीवास्तव ,संयोजक आयुष वर्मा ,अभय, दीपेश ,राजस्व कर्मी संतोष कुमार, , शिक्षाविद बनारस गिरी, राम मनोहर संस्थान के चिकित्सकगण डॉ पवन मौर्या ,डॉ पुष्कर सावलानी, डॉ प्रियांशु सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे ।प्राचार्य शुभम श्रीवास्तव ने अतिथियों का आभार ज्ञापित कर उन्हें भारत माता का चित्र व अंग वस्त्रं देकर सम्मानित किया।
समापन अवसर पर अवैध नशा कारोबार पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाएं जाने के लिये शपथ भी दिलाया गया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हल्दीरामपुर ग्राम पंचायत में 15 लाख की वित्तीय अनियमितता, प्रधान समेत तीन के खिलाफ एफआईआर

बिना कार्य कराए सरकारी धन के भुगतान का आरोप, जांच में खुली गड़बड़ी; विभागीय कार्रवाई…

3 hours ago

प्रसूता की मौत को लेकर सीएचसी बरहज पर हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप…

3 hours ago

प्रो. अजय शुक्ला बने दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के चीफ वार्डेन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के आचार्य प्रो. अजय…

20 hours ago

योग से स्वस्थ मातृत्व का संदेश, महिला चिकित्सालय में गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के लिए विशेष शिविर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के तहत दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के महिला…

20 hours ago

ट्रैक्टर की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, परिवार में मचा कोहराम

घर के बाहर निकलते समय बिगड़ा संतुलन- सड़क पर गिरने के बाद ट्रैक्टर से हुए…

21 hours ago

मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला से मचा हड़कंप

लीलकर गांव में घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, पुलिस महिला को सुरक्षित उतारने में जुटी सिकंदरपुर…

21 hours ago