चकबंदी अधिकारी के नाम पत्रक दे ग्रामीणों ने किया एक प्रतिशत भूमि कटौती की मांग

भाटपार रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l भाटपार रानी तहसील क्षेत्र स्थित बनकटा विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर बुजुर्ग के ग्रामीण जनों ने चकबंदी प्रक्रिया शुरू होने के दौरान महज ही एक प्रतिशत की भूमि कटौती का प्रस्ताव भूमि प्रबंध समिति द्वारा पास किए जाने एवं उसे बाद में बदलकर चार प्रतिशत भूमि कटौती की बात सामने आने वीरेंद्र मिश्र के नेतृत्व में चकबंदी कार्यालय को अपना विरोध दर्ज कराया है। प्राप्त समाचार के मुताबिक देवरिया जिले के भाटपार रानी तहसील क्षेत्र स्थित बनकटा विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर बुजुर्ग के ग्रामीण जनों ने चकबंदी प्रक्रिया शुरू होने के दौरान महज ही एक प्रतिशत की भूमि कटौती का प्रस्ताव भूमि प्रबंध समिति द्वारा पास किए जाने एवं उसे बाद में चकबंदी कर्मियों द्वारा बदलकर चार प्रतिशत की भूमि कटौती की बात सामने आने पर ग्राम निवासी वीरेंद्र मिश्र के नेतृत्व में करीब पचासों ग्रामीणों के हस्ताक्षर युक्त चकबंदी कार्यालय को आवेदन पत्र दे कर अपना विरोध दर्ज कराया है। आवेदन में उनके द्वारा बताया गया है कि हम सभी रामपुर बुजुर्ग तप्पा सोहनपुर तहसील भाटपार रानी जनपद देवरिया के निवासी हैं। इनके ग्राम में वर्ष 2020,21 के दौरान प्रारंभिक चकबंदी प्रक्रिया प्रारंभ हुई थी जो कि वर्तमान समय में चक निर्धारण की प्रक्रिया पूरी होने वाली है। जो चकबंदी प्रक्रिया शुरू होने से पहले महज एक प्रतिशत भूमि कटौती की ही बात भूमि प्रबंध समिति के समक्ष रखी गई थी क्यों की कुछ समय पूर्व में हुए चकबंदी में कटौती में काफी भूमि चली गई थी अब जबकि वर्तमान समय में चार प्रतिशत भूमि कटौती की बात सामने आ रही है तो यह अनुचित है अतः हर हाल में एक प्रतिशत से अधिक भूमि की कटौती न हो। उक्त पत्रक में गांव के पचासों ग्रामीणों ने अपने हस्ताक्षर किए हैं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

ग्रहों की चाल से बदलेगा दिन का मिजाज, जानें 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…

7 hours ago

दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल: हिमाचल की 63 और उत्तराखंड की 39 दवाएं जांच में फेल

दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…

7 hours ago

BJP में टिकट को लेकर महामंथन, जीत की क्षमता और जमीनी फीडबैक पर होगा जोर

यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…

7 hours ago

फोरलेन से एक्सप्रेसवे तक बदला गोरखपुर, रोजगार पर सीएम योगी ने विपक्ष को दिया जवाब

गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…

7 hours ago

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

10 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

10 hours ago