मतदाता सूची में गड़बड़ी पर भड़के ग्रामीण, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन; दोषी बीएलओ पर कार्रवाई की मांग

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड सलेमपुर के मुसैला बुजुर्ग ग्राम पंचायत की मतदाता सूची में गंभीर अनियमितताओं को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। दूसरे विकास खंडों के मतदाताओं के नाम सूची में शामिल होने और स्थानीय पात्र मतदाताओं के नाम छूटने से नाराज ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपकर सूची में सुधार कराने और दोषी बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) को हटाने की मांग की।

ग्रामीणों का आरोप है कि मुसैला बुजुर्ग की पंचायत मतदाता सूची में गौरीबाजार विकास खंड के पथरहट, भागलपुर ब्लॉक के देउबारी, भलुअनी ब्लॉक के खुखुन्दू और सलेमपुर ब्लॉक के राजस्व ग्राम धनौती के मतदाताओं के नाम शामिल कर दिए गए हैं, जबकि उन मतदाताओं के नाम संबंधित क्षेत्रों की सूची में पहले से दर्ज हैं। इसके अलावा, विवाह के बाद ससुराल जा चुकी महिलाओं के नाम भी सूची से नहीं हटाए गए हैं, जिससे मतदाता सूची की शुद्धता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें – ‘अगर घुसपैठिए सिर्फ बंगाल में हैं तो पहलगाम में हमला किसने कराया?’— अमित शाह पर बरसीं ममता बनर्जी

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते न्याय नहीं मिला और मतदाता सूची में सुधार नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस पर उपजिलाधिकारी ने मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

ज्ञापन सौंपने वालों में मोहन प्रसाद, रामप्रताप यादव, राजकुमार गोंड़, सत्यप्रकाश यादव, मुकेश शर्मा, संतोष दूबे, दिलीप भारती, मनीष भारती, संदेश दूबे, सतेंद्र शर्मा, मनोज शर्मा, विकास कुशवाहा, कपिलदेव यादव, रामनक्षत्र यादव, अशोक विश्वकर्मा, बिट्टू यादव, विकास यादव, रंजीत गुप्ता, अखिलेश भारती, श्रीराम कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।

ये भी पढ़ें – वृश्चिक राशिफल 2026 : मई के बाद चमकेगा भाग्य, रिश्तों में मिठास, करियर-धन में बड़े मौके

Karan Pandey

Recent Posts

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

5 hours ago

डीडीयू विश्वविद्यालय ने घोषित किया विभिन्न पाठ्यक्रमों का सेमेस्टर परिणाम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…

5 hours ago

भारतीय ज्ञान परंपरा में लोक और शास्त्र का अद्भुत समन्वय: प्रो. अनामिका राय

ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…

5 hours ago

होम स्टे नीति-2025 से पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…

7 hours ago

विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतियोगिताओं की धूम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…

7 hours ago

28 फरवरी 2026 का पंचांग: त्रिपुष्कर योग में करें ये खास कार्य, मिलेगा तीन गुना फल

आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…

7 hours ago