‘अगर घुसपैठिए सिर्फ बंगाल में हैं तो पहलगाम में हमला किसने कराया?’— अमित शाह पर बरसीं ममता बनर्जी

कोलकाता/बांकुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पश्चिम बंगाल में बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर दिए गए बयान पर मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी ने तीखा पलटवार किया है। ममता बनर्जी ने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर बीजेपी का दावा है कि घुसपैठिए सिर्फ बंगाल में ही हैं, तो फिर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम और दिल्ली में हुई आतंकी घटनाओं के लिए कौन जिम्मेदार है।

मंगलवार (30 दिसंबर 2025) को बांकुरा में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा,

“बीजेपी कहती है कि घुसपैठिए सिर्फ बंगाल से आते हैं। अगर ऐसा है तो क्या पहलगाम में हमला आपने कराया था? दिल्ली में जो आतंकी घटना हुई, उसके पीछे कौन था?”

‘शकुनी का चेला बंगाल में जानकारी जुटाने आया’

टीएमसी प्रमुख ने बीजेपी पर आगामी 2026 विधानसभा चुनाव से पहले लोगों को डराने और परेशान करने का आरोप लगाया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की तुलना महाभारत के पात्रों दुर्योधन और दुशासन से करते हुए कहा कि

“शकुनी का चेला दुशासन जानकारी जुटाने बंगाल आया है। चुनाव आते ही दुर्योधन और दुशासन प्रकट हो जाते हैं।”

सीमा पर बाड़ और जमीन विवाद

अमित शाह ने आरोप लगाया था कि ममता सरकार ने बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगाने के लिए जमीन नहीं दी। इस पर सीएम ममता ने पलटवार करते हुए कहा कि

“अगर राज्य ने जमीन नहीं दी होती तो पेट्रापोल और अंडाल जैसे प्रोजेक्ट कैसे पूरे होते? सभी रेलवे परियोजनाओं के लिए जमीन राज्य सरकार ने ही उपलब्ध कराई।”

ये भी पढ़ें – बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

SIR पर गंभीर आरोप

मुख्यमंत्री ने SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) को लेकर भी केंद्र पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि यह AI की मदद से किया जा रहा एक बड़ा घोटाला है। ममता बनर्जी ने चेतावनी दी कि यदि मतदाता सूची से किसी भी वैध मतदाता का नाम हटाया गया, तो टीएमसी दिल्ली में निर्वाचन आयोग कार्यालय का घेराव करेगी।

उन्होंने दावा किया कि SIR प्रक्रिया के कारण अब तक करीब 60 लोगों की मौत हो चुकी है और बुजुर्गों को बार-बार दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाकर परेशान किया जा रहा है।

“बंगाल के लोग इस उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं करेंगे और बीजेपी को सत्ता में नहीं आने देंगे,” ममता ने कहा।

ये भी पढ़ें – महराजगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी, शातिर चोर गिरफ्तार

Karan Pandey

Recent Posts

बरहज विधानसभा में पवन तिवारी की एंट्री!

आजाद अधिकार सेना ने 2027 चुनाव के लिए घोषित किया प्रत्याशी, जानिए क्या है पार्टी…

10 minutes ago

बिहार MLC चुनाव में घमासान!

8 सीटों पर मतदान के बीच मोकामा में नीरज कुमार-अनंत सिंह समर्थक भिड़े, संजीव कुमार…

1 hour ago

सर्दियों में घूमने का बना रहे हैं प्लान? भारत की इन 5 जगहों पर दिखेगा प्रवासी पक्षियों का अद्भुत नजारा

सर्दियों में पक्षियों का अद्भुत संसार! भारत की इन 5 खूबसूरत जगहों पर दिखेंगे रंग-बिरंगे…

2 hours ago

शुगर, बीपी और सेहत की चिंता… फिर राम कपूर ने बदली जिंदगी, जानिए उनका फिटनेस सफर

Ozempic लेने वालों को दी दो टूक सलाह, बोले—वर्कआउट का कोई शॉर्टकट नहीं 55 किलो…

3 hours ago