बलरामपुर। (राष्ट्र की परम्परा)विकासखंड तुलसीपुर के अन्तर्गत गजडी नरायनपुर समय माता मंदिर स्थान के निकट निर्माणाधीन आरसीसी बॉक्स कल वट पुल निर्माण कार्य वर्षो से चल रहा है।
सुस्त कार्य से पुल का छत अभी तक नही पड पाया है। जिससे क्षेत्र के खैरहनिया गन्ना क्रय केंद्र से करीब 2 लाख कुन्तल गन्ना किसानो का बिकने मे समस्या होगा इसी समस्या को लेकर भुजेहरा,लछुवापुर, खैरहनिया,टेढीप्रास, पुरनपुर, गंजडी,नरायनपुर, मैनहवा आदि गांव तथा क्षेत्रीय सैकडो किसानो ने पुल के पास आज विरोध प्रदर्शन कर जल्द पुल का छत बनाए जाने की मांग जिलाधिकारी से की है। किसान ओमकार वर्मा,अजय कुमार सिंह, वजाहुदीन,धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र से परेशान किसानो के कृषि उत्पाद तथा चिकित्सीय सेवाएं एवं कृषि कार्य हेतु सारे कार्य पुल के निर्माण ना होने से बंद है
नवंबर सप्ताह के अंत में तुलसीपुर चीनी मिल चलना तय है। जिससे यदि पुल छत का निर्माण समय से नहीं होगा तो ढुलाई का साधन नहीं निकल पाएगा जिसकी वजह से सभी 111 गांव के लोगों का गन्ने की सप्लाई नहीं हो पाएगी धान, लाही की फसल बाढ से बर्बाद होने के बाद एक मात्र कृषि उत्पाद गन्ना ही बचा हुआ है जो हमें डूबती नैया से बचा सकता है।
जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…
प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…
चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…
सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…
रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…
नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…