Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबहराइचखराब सरकारी हैंड पम्प को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

खराब सरकारी हैंड पम्प को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) ।पयागपुर विकासखंड क्षेत्र अन्तर्गत बरगदही के दाखिला शिवदहा, मे दो माह से खराब पड़े सरकारी हैंड पम्प को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जताया आक्रोश, ग्रामीणों ने कहा कि दो माह से सरकारी हैंड पम्प खराब पड़ा है।
जिसके लिए कई बार ग्राम प्रधान को बताया गया लेकिन खराब हैंड पम्प नहीं ठीक कराया गया, जिसको लेकर ग्रामीणों ने गांव में स्थित खराब हैंड पम्प के सामने खड़े होकर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन करने वालों में बब्बू तिवारी, विनोद तिवारी, नायब तिवारी, बड़के तिवारी, नान बाबू तिवारी, किरण राव, पलटू यादव, गोली यादव सहित तमाम आसपास के ग्रामीण मौजूद रहे,इस बाबत में जब ग्राम पंचायत सचिव जेपी सिंह से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि जानकारी मिली है, खराब हैंड पम्प को ठीक कराया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments