आवास में धांधली को लेकर जहानागंज ब्लॉक पर, ग्रामीणों ने किया हंगामा

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा) जहानागंज ब्लॉक के ग्राम सभा सोनापुर के ग्रामीणों ने, ब्लॉक परिसर में पहुंचकर हंगामा खड़ा कर दिया। भ्रष्ट अधिकारियों की वजह से आये दिन ब्लॉक जहानागंज चर्चा की सुर्खियों में रहता है, कही गौशाला के चारा की लूट,तो कही घटिया मटेरियल से नाके व रास्ता के निर्माण में लूट, कही मनरेगा में बिना काम हुए पैसा हड़पने का आरोप लगता रहता है। लेकिन आजमगढ़ जिले के जिम्मेदार अधिकारी हाथ पर हाथ रख बैठे हुये हैं। ग्रामीण लाख हंगामा कर विरोध करें, लेकिन ब्लॉक जहानागंज के वीडियो विकास शुक्ला द्वारा इन भ्रष्ट अधिकारियों की जाँच की वजह से सब काम सही हो जाता है। किन्तु इन भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ ब्लॉक परिसर में ग्रामसभा सोनापुर के ग्रामीणों ने, जमकर कर हंगामा किया, तथा मामले को लेकर ग्रामीणों ने, शिकायती पत्र सहायक खंड विकास अधिकारी राजेश राम को सौंपा। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जहाँ गरीब पात्रों को आवास दिया जाना है, वही ब्लॉक जहानागंज में आवास के नाम पर अवैध वसूली का खेल खेला जा रहा है,आवास पात्रो को न देकर अपात्रो को पैसा लेकर आवास दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने ज्ञापन देते हुए बताया कि आवास योजना की जांच कर जांच अधिकारी ने पात्रों को लाभार्थी बनाया था, लेकिन ब्लॉक के कर्मचारियों की मिलीभगत से एक अलग जांच रिपोर्ट से अपात्रों को पात्र बना कर लाभार्थी बना दिया गया है। यह कार्य ब्लॉक के भ्रष्ट कर्मचारियों का है जो अपात्रों के मिलीभगत से सारा खेल हो रहा है, जबकि झुग्गी झोपड़ियों मे रहने वाले पात्रों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा। हंगामा खड़ा होते देख क्षेत्र के जांच अधिकारी संजय यादव ने बताया कि, हमने सिर्फ पात्रों को ही लाभार्थी बनाया लेकिन अपात्रों का आंकड़ा कहां से बढ़ गया है, मुझे नही मालूम है,और यह जांच का विषय है हमने इसके अलावा अपात्रों की कोई जांच रिपोर्ट अलग से नहीं सौंपी थी। इस दौरान ग्रामीणों ने ग्राम विकास अधिकारी श्रीराम के ऊपर अपात्रों से मिलीभगत कर फर्जी जांच रिपोर्ट सौंपने का आरोप भी लगाया है। ग्रामीणों का हंगामा प्रदर्शन देख ब्लॉक के जिम्मेदार भ्रष्ट ग्राम विकास अधिकारी और आवास बाबू कार्यालय छोड़ भागने में सफल रहे। हालांकि यह भी देखने को मिला कि ब्लॉक जहानागंज के वीडियो विकास शुक्ला भी मौके पर से नदारद दिखे। इस पर ग्रामीणों ने कहा कि विकास शुक्ला को हल्के में ना ले साहेब, शुक्ला जहानागंज एवं मेंहनगर दोनों ब्लाक के मालिक भी हैं, जो लग्जरी गाड़ियों के शौकीन भी हैं। इस दौरान के गोपाल सिंह अनीता देवी, शिवकुमार, राम दुलारे, राम लखन, छोटेलाल सहित दर्जनों की संख्या में ग्रामीण एकत्रित थे, जहाँ ग्रामीणों मे भारी आक्रोश देखने को मिला है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण का संदेश देती काव्य गोष्ठी में प्रतिभाओं का सम्मान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय गोरखपुर में विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर…

9 hours ago

विदाई समारोह में भावुक हुए छात्र, नए सफर के लिए मिली प्रेरणा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l बी.आर.डी.बी.डी. पी.जी. कॉलेज आश्रम बरहज में बी.ए. छठवें सेमेस्टर के राजनीति…

9 hours ago

करौंदी में जमीनी विवाद ने लिया खौफनाक मोड़: लाठी-डंडों से हमले में 70 वर्षीय वृद्ध की मौत, 10 नामजद

फाइल फोटो बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना क्षेत्र के ग्राम करौंदी में लंबे समय से…

9 hours ago

माँ बगलामुखी जयंती पर गोरखपुर में 24 घंटे का भव्य महायज्ञ

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)माँ बगलामुखी के पावन प्राकट्य दिवस एवं जयंती के अवसर पर गोरखपुर…

9 hours ago

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: महराजगंज से 10 श्रद्धालुओं का दल गुजरात रवाना

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सनातन आस्था और सांस्कृतिक गौरव के प्रतीक सोमनाथ मंदिर में आयोजित…

9 hours ago

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम का सख्त संदेश, लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

संपूर्ण समाधान दिवस में 39 शिकायते, 04 का मौके पर निस्तारण महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।…

9 hours ago