रहमतपुर में नालियों की सफाई न होने से ग्रामीण परेशान

सादुल्लानगर/बलरामपुर,(राष्ट्र की परम्परा)।गांव मे साफ सफाई न होने से गन्दगी का अम्बार लगा जिससे संक्रामक बीमारिया फैलने का भय बना हुआ है ग्रामीणों ने साफ सफाई न होने सफाई कर्मी के खिलाफ कार्यवाही की माँग की है ।
विकास खण्ड रेहरा बाजार के अंतर्गत आने वाले रहमतपुर ग्राम में नालियों की सफाई न होने से ग्रामीणों की समस्याएँ दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। गंदे पानी का प्रवाह अब सड़कों और खेतों तक पहुँचने लगा है, जिससे आमजनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
स्थानीय ग्रामीण,विजय,बजरंगी,विनोद,विजय,अरविंद,विनय,संजय,संदीप आदि का आरोप है कि वे पिछले छह महीनों से लगातार ग्राम प्रधान एवं सफाई कर्मचारियों को इस गंभीर समस्या से अवगत करा रहे हैं, लेकिन आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। शिकायतों के बावजूद संबंधित अधिकारी और जनप्रतिनिधि चुप्पी साधे हुए हैं।
स्थानीय निवासी रामू का कहना है, “हमने कई बार प्रधान और सफाई कर्मचारी से कहा, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब तो गंदा पानी खेतों में भी भरने लगा है, जिससे खेती भी प्रभावित हो रही है।
गांव के अन्य लोगों ने भी बताया कि नालियों का पानी सड़कों पर फैलने से बच्चों और बुजुर्गों को निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। संक्रमण और बीमारियों का खतरा भी लगातार बना हुआ है।
इस सम्बन्ध में एडीओ पंचायत इरफ़ाननुल्ला खान ने बताया कि जाँच कर सम्बन्धित के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।।

rkpnews@desk

Recent Posts

किसानों की सिंचाई व्यवस्था मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता: स्वतंत्र देव सिंह

चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन का किया लोकार्पण संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। सिंचाई एवं…

3 minutes ago

तीज की उमंग में सजे हाथ, सेवा भारती ने रचाई संस्कृति की मेहंदी

निःशुल्क मेहंदी शिविर में उमड़ी माताओं-बहनों की भीड़, छात्राओं ने हुनर से सजाए हाथ महराजगंज…

9 minutes ago

गंगा सिंह सैथवार का दो टूक ऐलान: पांच टिकट दो, तभी सैथवार समाज का साथ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। “जो राजनीतिक दल सैथवार समाज को पांच या उससे…

14 minutes ago

बैग में निकली नोटों की गड्डियां, 30 लाख से ज्यादा कैश बरामद; गोरखपुर कनेक्शन की जांच

देवरिया में ट्रेन से 30.23 लाख रुपये नकद बरामद, संदिग्ध युवक हिरासत में; गोरखपुर ले…

15 minutes ago

ऋषि पंचमी का पर्व15 सितम्बर को आचार्य अजय शुक्ल ने बताया व्रत का महत्व

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाए जाने वाले…

19 minutes ago

बेटी की शादी से पहले चूल्हे की चिंगारी ने जला दिए अरमान

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। बेटी की शादी की तैयारियों में जुटे गरीब परिवार के अरमानों…

26 minutes ago