चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन का किया लोकार्पण
संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को मुखलिसपुर में चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन के पुनरोद्धार कार्य का लोकार्पण किया। धनघटा विधायक गणेश चंद चौहान की मौजूदगी में हुए कार्यक्रम में मंत्री ने किसानों की सिंचाई व्यवस्था मजबूत करने के साथ पात्र लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया।
मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में अपराध, भय और भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगा है। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान में गांवों में चौपाल लगाकर आवास, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान कार्ड, पेंशन समेत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित पात्र लोगों को लाभ दिलाया जाएगा।
उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को बेहतर शिक्षा देने और उनके साथ अच्छा व्यवहार करने की अपील की। कहा कि बच्चों को महापुरुषों की जीवनगाथाएं सुनाने से ज्ञान बढ़ेगा और अच्छे संस्कार विकसित होंगे। गांवों में आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील करते हुए उन्होंने नाली, खड़ंजा, चबूतरा, तालाब अथवा किसी की जमीन पर कब्जा न करने की नसीहत दी।
चौधरी चरण सिंह कुआनो पंप नहर 1963-64 में स्थापित हुई थी। इसकी क्षमता 240 क्यूसेक है। करीब 115.22 किलोमीटर लंबी नहर के 19 माइनरों से संत कबीर नगर और गोरखपुर के 14,725 हेक्टेयर क्षेत्र की सिंचाई होती है। इससे 285 गांवों के करीब 23,194 किसान परिवार लाभान्वित होते हैं।
वर्ष 2025-26 में 17.66 करोड़ रुपये की लागत से पंप नहर का आधुनिकीकरण कराया गया। इसके तहत विद्युत सब-स्टेशन को 33/3.3 केवी से 33/11 केवी में उच्चीकृत करने के साथ पंप और मोटरों का प्रतिस्थापन किया गया। इससे करीब 3,488 हेक्टेयर सिंचाई क्षमता पुनर्स्थापित हुई है और 5,058 अतिरिक्त किसान परिवारों को लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम में सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, मुख्य अभियंता गंडक विकास कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता केपी सिंह, अधिशासी अभियंता अजय कुमार, एसडीएम धनघटा वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता और सीओ धनघटा अभय मिश्रा समेत अधिकारी व क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
बीकापुर में सपा की सियासत गर्म, युवा चेहरे के रूप में हरिशंकर की दावेदारी चर्चा…
निःशुल्क मेहंदी शिविर में उमड़ी माताओं-बहनों की भीड़, छात्राओं ने हुनर से सजाए हाथ महराजगंज…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। “जो राजनीतिक दल सैथवार समाज को पांच या उससे…
देवरिया में ट्रेन से 30.23 लाख रुपये नकद बरामद, संदिग्ध युवक हिरासत में; गोरखपुर ले…
सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाए जाने वाले…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। बेटी की शादी की तैयारियों में जुटे गरीब परिवार के अरमानों…