सलेमपुर कोतवाली अंतर्गत मझौली राज चौकी क्षेत्र में घटी घटना
सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर कोतवाली अंतर्गत मझौलीराज चौकी क्षेत्र में आला सुबह पुरानी रंजिश में एक युवक को दो युवकों ने चाकू मार दिया जिसमे युवक घायल हो गया । मिली सूचना के अनुसार मोहर्रम उम्र लगभग 24 वर्ष पुत्र कित्ताबुदीन निवास वार्ड नंबर 13 मझौली राज किसी कार्य हेतु घर से निकला ही था कि पहले से घात लगाए बैठे दो युवक अरबाज और अंगूर निवासी मझौलीराज ने पुरानी रंजिश में मोहर्रम पर चाकुओं से वार कर दिया जिसमे मोहर्रम बुरी तरह घायल हो गए स्थानीय लोगो ने बीच बचाव किया और इसकी सूचना 112 नंबर और सलेमपुर पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन में घायल युवक को सलेमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां युवक का इलाज जारी है । बताते चले कि चाकू मारने वाले युवक पर पहले भी चाकू मारने के मामले में मुकदमा पंजीकृत है यह युवक इस प्रकरण में जेल भी जा चुका है । पूर्व में इस युवक द्वारा एक युवक को चाकू मार कर घायल किया जा चुका है । इस संदर्भ में पुछे जाने पर चौकी इंचार्ज मझौली राज ने कहा कि प्रकरण संज्ञान में है तहरीर नहीं मिली है । पुलिस द्वारा घटना के तथ्यों की जांच पड़ताल की जा रही है ।
बीकापुर में सपा की सियासत गर्म, युवा चेहरे के रूप में हरिशंकर की दावेदारी चर्चा…
चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन का किया लोकार्पण संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। सिंचाई एवं…
निःशुल्क मेहंदी शिविर में उमड़ी माताओं-बहनों की भीड़, छात्राओं ने हुनर से सजाए हाथ महराजगंज…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। “जो राजनीतिक दल सैथवार समाज को पांच या उससे…
देवरिया में ट्रेन से 30.23 लाख रुपये नकद बरामद, संदिग्ध युवक हिरासत में; गोरखपुर ले…
सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाए जाने वाले…