डोंगरी के चिल्ड्रेंस होम में शैक्षणिक सामग्री का वितरण

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा ) शिक्षा ज्ञान की वह सीढ़ी है जो व्यक्ति को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाती है। देश जहां 21 वीं सदी में प्रवेश कर चुका है वहीं आज भी बड़ी संख्या में बच्चे धन की कमी के कारण या अन्य कारणों से स्कूल जा नहीं पाते। इसी परिप्रेक्ष्य को ध्यान में रखते हुए डोंगरी के चिल्ड्रेंस होम में जाने माने बॉलीवुड अभिनेता गौरव दीक्षित मुंबई अल्पसंख्यक मोर्चा के सचिव ( समाजसेवक ) सलमान खान और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष हुसेन पठाण ने मुंबई डोंगरी के चिल्ड्रेंस होम में रहने वाले बच्चों के लिए नोटबुक, ड्राइंग बुक, और अन्य शैक्षणिक सामग्री जेल के जेलर राहुल कान्तिकर को सौंपा। कुछ सुरक्षा कारणों व चिल्ड्रंस होम के नियम के कारण उक्त शैक्षणिक सामग्री डोंगरी जेल के जेलर को सौंपा गया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष हुसेन पठाण ने कि एक छोटी सी पहल उन बच्चों के लिए जो बाहर की दुनिया से बिल्कुल अलग होकर अपना जीवन जी रहे है। किसी भी कारण वश वे बच्चे भले ही चिल्ड्रंस होम में हैं लेकिन उनका भी उतना ही हक है शिक्षा हासिल करने का।

rkpnews@desk

Recent Posts

8 साल पुराने हत्या मामले में आया बड़ा फैसला, मुख्य आरोपी को उम्रकैद

देवरिया में हत्या के मामले में बड़ा फैसला: मुख्य आरोपी को आजीवन कारावास, चार अन्य…

21 hours ago

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

3 days ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

3 days ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

3 days ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

4 days ago