आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण में घटिया सामग्री का ग्रामीणों ने लगाया आरोप ,जांच की मांग

लगभग बारह लाख रुपये की है लागत से हो रहा निर्माण कार्य

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।सदर विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सोनरा और बैजनाथपुर कला में लगभग 12 लाख की लागत से बन रहे आंगनबाड़ी केंद्र की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।
प्राप्त समाचार के अनुसार दोनों ग्राम पंचायतों में बनाया जा रहा आंगनबाड़ी केंद्र गुणवत्ता विहीन बताया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि साधन सहकारी समिति के बगल में आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। ईंट से लेकर बालू और सीमेंट तक मानक के अनुरूप नहीं डाले जा रहे, जिससे भवन की मजबूती पर संदेह गहराता जा रहा है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत में जहां पर आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण किया जा रहा है, उसके बगल मे पहले से ही शौचालय निमार्ण हुआ है और इससे नन्हे बच्चों को संक्रामक बिमारी होने की आंशका अभी से सता रही हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत में आंगनबाड़ी केंद्र के लिए बहुत सी जगह पर्याप्त मात्रा में हैं,लेकिन जान-बूझकर ऐसे जगहों पर निर्माण कार्य किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर बैजनाथपुर कला में प्राथमिक विद्यालय के बगल में आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण कार्य चल रहा है जो इस निर्माण कार्य में शुरू से ही पुराने ईट का प्रयोग किया जा रहा है। यह ईट प्राथमिक विद्यालय के जर्जर भवन से निकाल कर ग्राम प्रधान द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है, जो अभी भी मौके पर दिवाल में चुनीं हुए पुराने ईट दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी धन का दुरुपयोग कर प्रधान और सचिव मनमानी कर रहे है।आंगनबाड़ी जैसे संवेदनशील योजना,जो बच्चों और महिलाओं के हित के लिए चलाई जाती है, उसमें लापरवाही बर्दाश्त योग्य नहीं है। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि संबंधित अधिकारियों को मौके पर जांच कर कार्य की गुणवत्ता परखनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। लोगों का यह भी आरोप है कि पंचायत स्तर पर निगरानी की जिम्मेदारी निभाने वाले जिम्मेदार भी आंखें मूंदे बैठे हैं।
दोनों ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों में मार्कण्डेय यादव, दुर्गेश,संतोष ,
विक्रम,अश्वनी,नेबूलाल,उमेश,रमेश सहित दर्जनों लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
इस सम्बन्ध में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन से पूछे जाने पर उन्होंने ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।

rkpshomnath

Recent Posts

ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की दर्दनाक मौत, चार साल की मासूम ने भी गंवाई जान

प्रकरण के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ की बाइट महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। फरेंदा…

37 minutes ago

पोखरे में तैरते जूते ने खोला मासूम के लापता होने का राज, पानी में डूबकर पांच वर्षीय अभिराज की मौत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। दीपावली की रात जिस घर में खुशियों के दीप जलने थे,…

57 minutes ago

दीपावली की रात घर के आंगन से 12 वर्षीय रोहित को उठा ले गया तेंदुआ, सुबह झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

लखीमपुर-खीरी (राष्ट्र की परम्परा)। दीपावली का त्योहार जिस घर में खुशियों के दीप जलाने आया…

1 hour ago

बरपार पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सांसद श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी को दी श्रद्धांजलि

शोकाकुल परिजनों से मिलकर जताई संवेदना, बोले- सैन्य और राजनीतिक जीवन में ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा…

1 hour ago

रूस का स्टेल्थ फाइटर फेल? भारत ने पहले ही दिखाई थी राह!

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। रूस के सबसे महत्वाकांक्षी पांचवीं पीढ़ी के स्टेल्थ लड़ाकू…

2 hours ago

हरिद्वार की राह में काल बना हाईवे! तेज रफ्तार कार पलटते ही धधकी, बाहर निकलने से पहले ही छह जिंदगियां खत्म

बिजली का खंभा तोड़ती हुई डिवाइडर के पार पहुंची कार, आग की लपटों में घिर…

3 hours ago