उतरौला/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)। ग्राम पालापुर के ग्रामीण ने अपने जमीन में जबरन निर्माण कार्य रोके जाने की शिकायत एसडीएम उतरौला से की है।
पीड़ित शहाबुन्निशा के पति मोहम्मद ने बताया कि उसका एक जमीन उतरौला तहसील के पालापुर में है जो अभिलेखों में दर्ज है कुछ दिनों तक न्यायालय में विवाद होने के बाद में उनका जमीन अभिलेखों में दर्ज हो गया था । साथ ही उस जमीन पर विपक्षी का कोई स्टे नहीं है। बावजूद इसके विपक्षी मेरे निर्माण कार्य को जबरन रोकवा दे रहे हैं। इस संबंध में पुलिस से शिकायत की जाती है तो वह दोनों पक्षों को बुलाती है लेकिन विपक्षी थाने में नहीं आते जिससे उनका मनोबल बढ़ता है और वह निर्माण नहीं होने देते । पीड़िता के पति ने बताया कि कई बार प्रार्थना पत्र देने के बाद भी विपक्षी अपने हरकत से बाज नहीं आ रहे है । बताया कि स्थानीय स्तर पर सुनवाई ना होने पर वह न्याय के लिए उच्च अधिकारियों से गुहार लगायेगा।
एसडीएम उतरौला संतोष कुमार ओझा ने प्रभारी निरीक्षक उतरौला व राजस्व निरीक्षक उतरौला को न्यायालय के आदेश दिनांक 28 दिसंबर 2021 के विरुद्ध यदि कोई स्थगन आदेश प्रस्तुत न हो तो अनावश्यक हस्तक्षेप न करने का आदेश दिया है ।
उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…
पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…