अनियंत्रित रोडवेज बस की टक्कर से कई घायल,वाहन क्षतिग्रस्त

उतरौला/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के पेहर पुलिस चौकी के पास रविवार सुबह लगभग 9 बजे रोडवेज की एक अनियंत्रित बस ने क‌ई लोगों को टक्कर मार कर घायल कर दिया और क‌ई वाहनों को नुकसान भी पहुंचाया। पेहर पुलिस चौकी के ड्रम को टक्कर मारी फिर एजाज खान उर्फ करेथे की बाइक को टक्कर मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया फिर पानी की सप्लाई कर रहे जयतिहवा के पिकअप वाहन को टक्कर मारी जिसमे वाहन व पानी के डिब्बो को काफी नुकसान हुआ।इसके बाद बस ने पेहर से घोड़चडी तक सात लोग बस की चपेट में आने से घायल हो गए है।पूनम पुत्री जयराम,राम मिलान पुत्र सम्पत,इजहार पुत्र अनवर ,रीना पुत्री राजकुमार आदि लोग चोटिल हुए है पूनम की हालत नाजुक होने पर गोंडा रिफर किया गया है।एक पड़िया के दोनों पर टूट गए है व एक ट्रक्टर को भी बस ने टक्कर मारी है।रोडवेज बस नम्बर up 47T0710 के चालक का नाम सन्तोष सिंह पुत्र अम्बर सिंह है। बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मौके पर पेहर पुलिस चौकी के प्रभारी शमशाद अली, रेहरा थाना प्रभारी, उतरौला पुलिस व सदुल्लाह नगर की पुलिस मौजूद रही।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

2 hours ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

4 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

7 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

8 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

8 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

8 hours ago