गांव का संपर्क मार्ग टूटा

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)15 अक्टुबर…

घाघरा नदी में आयी बाढ़ के पानी के दबाव से शुक्रवार की रात सम्पर्क मार्ग का बड़ा हिस्स बह गया। इसके चलते दो गांवों के करीब साढ़े चार हजार आबादी का सम्पर्क अन्य जगहों से पूरी तरह से कट गया है। फिलहाल पीड़ित गांवों के लोग राहत की उम्मीद में टकटकी लगाएं हुए हैं।बाढ़ के पानी से टीएस बंधा-रेंगहा सम्पर्क मार्ग पर दबाव बना हुआ था। तीन दिनों से ग्रामीण प्लास्टिक की बोरियों में मिट्‌टी भरने के बाद सुरक्षा कवच बनाने का प्रयास कर रहे थे। हालांकि पानी के तेज बहाव के चलते उनकी मेहनत असफल साबित हुई तथा बंधा शुक्रवार की रात टूट गया। इसके चलते दो गांवों रामपुर नम्बरी के करीब दो हजार तथा रेंगहा के लगभग ढाई हजार की आबादी का सम्पर्क इलाके के अन्य हिस्सों से पूरी तरह से कट गया। इसकी जानकारी होने के बाद सीओ बांसडीह राजेश तिवारी व नायब तहसीलदार बांसडीह अंजू यादव ग्रामीणों के बीच पहुंची तथा नाव आदि का इंतजाम करने का भरोसा दिया। गांव के मनोज उपाध्याय, बुद्धिराम, लल्लन यादव, दिनेश आदि का कहना था कि बाढ़ प्रत्येक हर साल आती है और बंधे का कुछ न कुछ हिस्सा कटता है, जबकि लम्बे समय से सम्पर्क मार्ग पर पुलिया निर्माण की मांग की जा रही है। उनका कहना कहना है कि अगर पुलिया का निर्माण हो गया होता तो शायद यह रास्ता बहने से बच जाता है।

संवाददाता बलिया..

parveen journalist

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

1 day ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 days ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

2 days ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

2 days ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

4 days ago