ग्राम प्रधानों ने वित्त राज्य मंत्री को 6 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।नौतनवा ब्लाक क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने क्षेत्र दौरे पर बुधवार को आये केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री सांसद पंकज चौधरी को 6 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा है। जिसमें ग्राम प्रधानों ने लिखा है कि ग्रामीण आवास चयन योजना में गांवो में खुली बैठक कर पात्र अपात्र लाभार्थी का चयन किया जाता है। जिसकी जांच ब्लाक एवं जिला स्तरीय अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाकर पूर्ण रुप से पारदर्शिता तरीके से चयन किया जाता है। आवास चयन के नाम पर ग्राम प्रधानों पर कार्यवाही एवं उत्पीड़न बंद किया जाए।, ग्राम पंचायतों की परिधि में पड़ने वाले नहर एवं पटरियों के मरम्मत हेतु सिंचाई विभाग के द्वारा एन ओ सी न देकर सिर्फ गुमराह किया जा रहा है। मनरेगा के तहत पक्के कार्यों की स्वीकृति नहीं दी जा रही है। जिससे विकास कार्य प्रभावित हो रहा है।, शासन द्वारा पन्द्रहवे वित्त की धनराशि का पिछले 6 माह से एक भी किस्त का भुगतान न आने से विकास कार्य प्रभावित हो रहा है।नये वित्तीय वर्ष से एक ही कार्य के भुगतान को तीन पार्ट में किते जाने का प्रावधान किया गया है जिससे कार्य करने की गति प्रभावित हो रही है। इसलिए पुराने भुगतान प्रकिया को बहाल किया जाय तथा ग्राम पंचायतों में आने वाली धनराशि पहले से ही शासन द्वारा कटौती कर दी गई है। अब इस मद से अन्य कोई कटौती न किया जाये। इस दौरान प्रधान संघ अध्यक्ष नौतनवां जितेन्द्र वर्मा, सतीश सिंह, राकेश चौधरी ,रघुवर यादव ,उमेश यादव ,विनय मिश्रा ,सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

भुवनेश्वर प्रोजेक्ट में ‘एलओए’ के बदले घूस का जाल, लखनऊ ट्रैप में WAPCOS अफसर दबोचा

देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…

3 hours ago

शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल

देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…

5 hours ago

“भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूँज” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, इतिहास लेखन के नए आयामों पर गहन चर्चा

फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…

5 hours ago

औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी ग्राहक सेवा और उद्योग संचालन प्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…

6 hours ago

सड़क हादसे में डाक्टर पुत्र की मौत, दोस्त गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…

7 hours ago

नन्हे विद्यार्थियों ने मंच पर बिखेरी प्रतिभा, सौर मंडल और ऋतुओं की दी प्रभावशाली प्रस्तुति

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…

7 hours ago