ट्राई सायकिलल पाने वालो के खिल उठे चेहरे

गरीबों की थाली गुड्डू जमाली

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
अपने अच्छे कारनामो से हमेशा चर्चाओं मे रहने वाले बसपा के पूर्व विधायक सत्ता और विधायकी से बाहर होते भी गरीबों को ट्राई सायिकल और रिक्शा वितरण करके एक बार पुनः चर्चाओं मे आगये और गरीबों के दिल पर छा गए ।
आजमगढ़ अपने बाजबहादुर स्थित आवास पर ट्राई साइकिल और ठेला वितरण कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक व बसपा नेता शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला।आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा कि इस बार आजमगढ़ की जनता इतिहास रचेगी और जनपद के नेता को अपना नेतृत्व सौंपेगी। उपचुनाव के परिणाम के बाद ही जनता ने इस बात का संकेत दे दिया। पत्रकारों से वार्ता के दौरान शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने कहा कि आजमगढ़ के जितने भी सपा नेता वह सब हवा-हवाई हैं, गुड्डू जमाली उन पर अकेला ही भारी है। जिस प्रकार सपा मुस्लिम मतदाताओं पर अपना एकाधिकार समझती है, उसको आने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी हैसियत का पता चल जायेगा। 90 प्रतिशत लोगों के समर्थन के साथ चुनाव में जीत हासिल करूंगा। डमी कैंडिडेट कहे जाने और निरहुआ को जीत का श्रेय दिये जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि 2 लाख 62 हजार वोट पाने वाला डमी कैंडिडेट नहीं होता है और किसी की जीत के लिए किसी को श्रेय देना गलत है पिछली बार जो कमियां रह गयी थी उसे अबकी दूर कर चुनाव लड़ा जायेगा और सफलता हासिल होगी। उन्होने बाहरी प्रत्याशी के बावत बताया कि आजमगढ़ विद्वानों की धरती है और जनपद की जनता भी यही चाह रही है कि लोकल नेता के हाथ में नेतृत्व सौंपा जाय। बता दें कि पूर्व विधायक शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली द्वारा गुरुवार को 15 ट्राइसाइकिल और एक ठेला का वितरण किया गया। उनके द्वारा अक्सर गरीबों, जरूरतमंदों की मदद की जाती है। जमाली ने इसे अपने राजनीतिक मकसद में मुख्य रूप से जोड़ा है।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया सदर से चुनावी मैदान में उतरने की चर्चा, पार्टी नेतृत्व जल्द लेगा फैसला

देवरिया से चुनाव लड़ने के संबंध में श्री भीमसेन राव द्वारा भेजे गए प्रस्ताव की…

1 hour ago

नवरात्र की अष्टमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ और महंत अवेद्यनाथ का किया दर्शन-पूजन

लोककल्याण के साथ सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गोरखपुर (राष्ट्र की…

1 hour ago

पप्पू यादव का सनसनीखेज ऐलान! छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने पर 2 लाख का इनाम, बयान से मचा सियासी घमासान

फोटो Goo मधेपुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव…

5 hours ago

बारिश से बचने की कोशिश बनी मौत का जाल! कोलकाता के पूजा पंडाल में भगदड़, मां को खोकर सदमे में बेटा

शायद मैं भी जिंदा नहीं बच पाता’, कोलकाता भगदड़ के चश्मदीद सोनू की दर्दभरी दास्तां,…

5 hours ago