जब तक मुस्लिम और दलित कांग्रेस में थे, भाजपा के सिर्फ़ दो सांसद होते थे- शाहनवाज़ आलम

ग़ाज़ीपुर में अल्पसंख्यक कांग्रेस का संविधान बचाओ संकल्प सभा

गाजीपुर ( राष्ट्र की परम्परा )
2024 लोकसभा चुनाव का मुख्य मुद्दा संविधान को बचाना है। अगर कांग्रेस नेतृत्व में सरकार बनती है तो संविधान बचेगा। अगर भाजपा आ जाती है तो संविधान खत्म हो जाएगा। जिससे आरक्षण खत्म हो जाएगा और कमज़ोर तबके फिर से हज़ार साल पुरानी व्यवस्था वाली हालत में पहुँच जाएंगे। ये बातें अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने ग़ाज़ीपुर में आयोजित संविधान बचाओ संकल्प सभा में कहीं। सभा में मौजूद वीर अब्दुल हमीद की बेटी नजीबुन निशा को, शाहनवाज़ आलम ने गुलदस्ता और शॉल देकर सम्मानित किया।
शाहनवाज़ आलम ने कहा कि पीएम के आर्थिक सलाहकार विवेक देबरॉय ने 15 अगस्त को अखबार में लेख लिखकर कह दिया है कि संविधान को बदल देना चाहिए। मोदी सरकार के कई मंत्री भी कह चुके हैं कि संविधान बदल देना चाहिए। संविधान बचाना है तो मुस्लिम और दलित वर्ग को एक साथ आना होगा। जब ये दोनों तबके कांग्रेस को वोट करते थे तब तक पूरे देश में भाजपा के सिर्फ़ दो सांसद होते थे, जब से मुस्लिम और दलित कांग्रेस से दूर हुए भाजपा मजबूत होती गयी। उन्होंने कहा कि 2019 में भाजपा को सिर्फ़ 37 प्रतिशत वोट मिला था। जबकि यूपी में दलित और मुस्लिम अकेले 41 प्रतिशत हैं जो अन्य तबकों के साथ मिलकर राहुल गाँधी को प्रधानमन्त्री बनाएंगे।
राहुल गाँधी के साथ कन्याकुमारी से कश्मीर तक पद यात्रा कर चुके शाहनवाज़ आलम ने कहा कि पूरे देश को राहुल गाँधी ने भारत जोड़ो यात्रा से जोड़ दिया है। देश चाहता है कि श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराने के बाद अब राहुल गाँधी देश के प्रधान मंत्री बनकर लाल किले पर तिरंगा फहरायें। इसलिए इंडिया गठबंधन के स्वभाविक नेता राहुल गाँधी हैं।
इस दौरान अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष नईम प्रधान, कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष सुनील राम, पूर्व विधायक अनिल अमिताभ दुबे,ज़िला अल्पसंख्यक अध्यक्ष साजिद खान, शहर अध्यक्ष रईस अहमद, प्रदेश महा सचिव शबीउल हसन, रुबिना अंसारी, मेहबूब निसा, रहीम पहलवान आदि लोग् मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया सदर से चुनावी मैदान में उतरने की चर्चा, पार्टी नेतृत्व जल्द लेगा फैसला

देवरिया से चुनाव लड़ने के संबंध में श्री भीमसेन राव द्वारा भेजे गए प्रस्ताव की…

31 minutes ago

नवरात्र की अष्टमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ और महंत अवेद्यनाथ का किया दर्शन-पूजन

लोककल्याण के साथ सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गोरखपुर (राष्ट्र की…

35 minutes ago

पप्पू यादव का सनसनीखेज ऐलान! छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने पर 2 लाख का इनाम, बयान से मचा सियासी घमासान

फोटो Goo मधेपुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव…

4 hours ago

बारिश से बचने की कोशिश बनी मौत का जाल! कोलकाता के पूजा पंडाल में भगदड़, मां को खोकर सदमे में बेटा

शायद मैं भी जिंदा नहीं बच पाता’, कोलकाता भगदड़ के चश्मदीद सोनू की दर्दभरी दास्तां,…

5 hours ago