Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशग्राम प्रधान को मातृ शोक

ग्राम प्रधान को मातृ शोक

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। मिठौरा ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेलभरियां के ग्राम प्रधान सुदर्शन यादव की 70 वर्षीय माता सुभावती देवी पत्नी राम वेलास यादव का शुक्रवार की रात 10 बजे कानपुर से उपचार करा कर घर लौटते समय रास्ते मे निधन हो गया। मृत्यु की खबर गांव पर मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया। वह काफी दिनों से अस्वस्थ्य चल रही थी। गांव के पश्चिम राघव नाला पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके पति राम वेलास यादव ने पत्नी को मुखाग्नि दी। उनके दो पुत्र है। जिसमे बड़े पुत्र सुदामा यादव, रोजी रोटी के चक्कर मे विदेश में है जबकि छोटे पुत्र सुदर्शन यादव, वर्तमान में ग्राम प्रधान है। इस दौरान मृत्यु की खबर मिलते ही पूर्व ब्लाक प्रमुख राम निवास यादव , ग्राम प्रधान इन्द्रेश यादव, बबलू सिंह,रमेश कुमार, मनीष कुमार पासवान, योगेंद्र यादव, नागेन्द्र प्रसाद, दीनानाथ गुप्ता, अशोक गोड़, सेक्रेटरी राजन गुप्ता,आशुतोष जायसवाल, सोनू शर्मा, वेद प्रकाश उपाध्याय, नीरज मिश्र, कृष्ण मोहन त्रिपाठी, रविन्द्र जैन,सदानन्द दूबे, विद्या सागर यादव, संजय यादव,सहित तमाम लोगो ने पीड़ित के घर पहुंच कर ढांढस बंधाया साथ ही उनकी आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments