विजय वडेट्टीवार और पूर्व मंत्री नसीम खान ने नगर का दौरा किया

फ्लैट आवंटन घोटाले की उच्च स्तरीय कमेटी से जांच कराने की मांग की

मुंबई(राष्ट्र की परम्परा) गुरुवार को विपक्ष नेता विजय वडेट्टीवार और पूर्व मंत्री तथा प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष मो. आरिफ (नसीम) खान ने विमान प्राधिकरण की जगह पर रहनेवाले बैलबाजार स्थित क्रांति नगर और संदेश नगर विभाग का निरीक्षण किया।
बता दें कि दो दिन पहले फ्लैट आवंटन घोटाले के बाद विजय वडेट्टीवार और नसीम खान ने इस विभाग का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों की शिकायतें सुनीं। स्थानीय नागरिकों ने वडेट्टीवार और नसीम खान से शिकायत की कि, विमान प्राधिकरण की जगह पर रहनेवाले क्रांति नगर और संदेश नगर के 50% ज्यादा लोगो को अपात्र घोषित कर दिया गया और फर्जी लोगों को घर आवंटित कर दिए गए।
लोगों से बात करते हुए विजय वडेट्टीवार और नसीम खान ने सरकार से मांग की है कि फ्लैट आवंटन घोटाले की उच्च स्तरीय समिति से जांच कराई जाए और फ्लैट घोटाले में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और साथ ही घर के बदले घर देकर 100% लोगो का पुनर्वास किया जाए।
इस निरीक्षण दौरे में क्रांति नगर और संदेश नगर के हजारों की संख्या में स्थानीय लोग, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और कई नेता मौजूद थे।

Editor CP pandey

Recent Posts

आबकारी दुकानों के समय में अस्थायी बदलाव, डीएम ने जारी किया आदेश

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)।क्रिसमस और नववर्ष के त्योहारों को ध्यान में रखते हुए कुशीनगर जनपद…

54 minutes ago

25 दिसंबर: जब इतिहास ने मौन होकर मानव सभ्यता की दिशा बदल दी

25 दिसंबर केवल एक तारीख नहीं, बल्कि वह दर्पण है जिसमें सत्ता, साधना, विज्ञान, संस्कृति…

1 hour ago

आज का राशिफल: मेष से मीन तक भविष्यफल, जानिए करियर-धन-रिलेशनशिप का हाल

🔯 25 दिसंबर 2025 का आज का राशिफल: मेष से मीन तक भविष्यफल, जानिए करियर-धन-रिलेशनशिप…

2 hours ago

🔱 मौन में गूँजता धर्म: जब विष्णु की लीला से मानव हृदय बना धर्मस्थल

जब भगवान बोलते नहीं, तब भी संसार सुनता है।जब वे हस्तक्षेप नहीं करते, तब भी…

2 hours ago

“वीर बाल दिवस से विकसित भारत तक: 26 दिसंबर और भारत की बाल शक्ति की ऐतिहासिक विरासत”

छोटे साहबजादों का स्मरण आते ही सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है व सिर…

2 hours ago

भारतीय राजनीति के अजातशत्रु भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेयी

नवनीत मिश्र भारतीय राजनीति के इतिहास में कुछ ऐसे नेता आए हैं, जिनका व्यक्तित्व और…

9 hours ago