चक्रवर्ती सम्राट सुहेलदेव महाराज का 990वां विजय महोत्सव मनेगा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । महाराजा सुहेलदेव सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित होने वाले 990वां विजयी महोत्सव कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिये सनातन समाज से जुड़े तमाम वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बहराइच व श्रावस्ती के कई गांव व नगरीय क्षेत्र में जन जागरण कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को चक्रवर्ती सम्राट सुहैल देव महाराज के विजयी यशोगान से अवगत करवाया और आयोजित महोत्सव में सहभागिता के लिये आमंत्रित किया समापन समारोह दस जून को मध्याह्न सुहेलदेव पर्यटन केंद्र स्थल चितौरा झील पर आयोजित किया गया है। चक्रवर्ती सम्राट सुहेलदेव महाराज विजयी महोत्सव कार्यक्रम आयोजन प्रमुख राणा विजय भार शिव ने बताया कि मध्यकाल के यशश्वी सम्राट श्रावस्ती नरेश सुहेलदेव राजभर ने विदेशी आक्रांता यवन आक्रमणकारी सैयद सलार मसूद गाजी व उसके एक लाख से भी अधिक सेना को चितौरा की धरती पर विजय प्राप्त किया था और समूचे विश्व मे सनातन की धर्म ध्वजा फैराई थी तभी से सर्व सनातन समाज प्रतिवर्ष महाराजा सुहेलदेव विजयी महोत्सव कार्यक्रम आयोजित करता चला आ रहा है। आयोजन मण्डल के सदस्य महामना मालवीय मिशन अध्यक्ष अवध संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया की दस जून को आयोजित होने वाले विजयी महोत्सव कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने के लिए आज अशोका डीहा मसीहा बाद शासा पारा चितौरा गोकुलपुर बेरिया आदि गांवों व बहराइच नगर का भृमण कर स्थानीय लोगों से जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा लोगों को महाराजा सुहेलदेव के शौर्य पराक्रम से अवगत कराया गया और लोगों को विजयी महोत्सव कार्यक्रम में सहभागिता के लिये आमंत्रण भी दिया गया।आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महंत बेरिया हनुमानगढ़ी बाबा रंजीत दास रूल ऑफ लॉ सोसायटी मण्डलीय अध्यक्ष राकेश चन्द्र श्रीवास्तव समाजसेवी मनोज मिर्ची , श्रीराम वाहिनी सेना के संयोजक संजय सिंह , समाजसेवी विवेक सक्सेना , संघ विचारक सुरेश वर्मा , समाज चिंतक पुण्डरीक पाण्डेय , डॉ अनिल राजभर , शिक्षक संघ अध्यक्ष रमेश मिश्र , समाजसेवी डॉ पंकज श्रीवास्तव , जिलाध्यक्ष अशोक राजभर , वरिष्ठ महिला नेत्री निशा शर्मा , संविधान विशेषज्ञ अनिल त्रिपाठी , रूल ऑफ लॉ सोसायटी जिला अध्यक्ष अनिल मिश्रा , किसान परिषद संयोजक शिव पूजन सिंह आदि ने जन-सवांद स्थापित किया। आयोजित जन-सवांद का संचालन सुहेलदेव सेवा समिति के सचिव अर्जुन कुमार दिलीप ने किया। सनातन समाज की ओर से आयोजित जन-संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता बहराइच नगरपालिका परिषद बहराइच चेयरमैन प्रतिनिधि श्यामकरन टेकड़ीवाल ने किया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

त्योहारों से पहले मऊ पुलिस अलर्ट, शहर में बढ़ाई गई गश्त

मऊ में पुलिस का पैदल रूट मार्च: ग़ाज़ीपुर तिराहा से भीटी तक सुरक्षा व्यवस्था का…

2 hours ago

आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी में उभरी प्रतिभा, बापू महाविद्यालय सलेमपुर बना प्रेरणा केंद्र

बापू महाविद्यालय सलेमपुर में स्टूडेंट्स फेस्ट 2026, आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी में दिखी छात्रों की…

2 hours ago

तामेश्वरनाथ धाम में महाशिवरात्रि पर सीसीटीवी, कंट्रोल रूम और अग्निशमन तैनात

महाशिवरात्रि 2026: तामेश्वरनाथ धाम में सुरक्षा-व्यवस्था का सख्त जायजा, प्रशासन अलर्ट संत कबीर नगर (राष्ट्र…

2 hours ago

31 मार्च तक कराएं फार्मर रजिस्ट्री, प्रचार वाहन को हरी झंडी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में फार्मर रजिस्ट्री अभियान के तहत प्रचार-प्रसार के…

2 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय के पत्रकारिता पाठ्यक्रम में पीएचडी की होगी शुरुआत

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के हिंदी एवं आधुनिक भारतीय भाषा तथा…

4 hours ago

औचक निरीक्षण: शिक्षा और मिड-डे मील व्यवस्था पर सख्त निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग के…

4 hours ago