एनेक्सी सभागार में पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री की प्रेस वार्ता

योजनाओं व उपलब्धियों का दिया विस्तृत ब्यौरा

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
पशुधन एवं दुग्ध विकास तथा राजनीतिक पेंशन मंत्री धर्मपाल सिंह ने एनेक्सी सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश में पशुपालन, दुग्ध उत्पादन एवं पशुधन विकास से जुड़ी योजनाओं और उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जैव विविधता से समृद्ध उत्तर प्रदेश देश में सर्वाधिक पशुधन वाला राज्य है।
मंत्री ने बताया कि वर्ष 2019 की 20वीं पशुगणना के अनुसार प्रदेश में 190.20 लाख गोवंश, 330.17 लाख महिषवंश, 144.80 लाख बकरी, 9.85 लाख भेड़ एवं 4.09 लाख सूकर हैं। वर्ष 2025 की 21वीं पशुगणना पूर्ण हो चुकी है, जिसका अंतिम आंकड़ा भारत सरकार द्वारा जारी किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2023-24 में प्रदेश में 387.79 लाख मीट्रिक टन दुग्ध, 589.48 करोड़ अंडे तथा 1259 हजार टन मांस का उत्पादन हुआ। पशुपालकों को घर-घर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मोबाइल वेटरिनरी यूनिट योजना के तहत टोल फ्री नंबर 1962 संचालित है। वर्ष 2024-25 में 15.93 लाख पशुपालकों के 32.34 लाख पशुओं तथा 2025-26 में अब तक 5.70 लाख पशुपालकों के 11.16 लाख पशुओं का उपचार किया गया।
प्रदेश में वर्तमान में 520 मोबाइल वेटरिनरी यूनिट संचालित हैं। साथ ही PPP मॉडल पर डायग्नोस्टिक लैब एवं पॉलीक्लीनिक विकसित किए जा रहे हैं, जिससे उच्च स्तरीय उपचार सुविधा मिलेगी।
टीकाकरण अभियान की जानकारी देते हुए मंत्री ने बताया कि वर्ष 2024-25 में 1648.89 लाख तथा 2025-26 में अब तक 817.96 लाख पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है। प्रदेश में 7608 गो-आश्रय स्थलों में 12.36 लाख से अधिक गोवंश संरक्षित हैं और 157 बड़े गौ संरक्षण केंद्र निर्माणाधीन हैं।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के तहत 1.79 लाख से अधिक गोवंश पशुपालकों को सुपुर्द किए गए हैं तथा भरण-पोषण हेतु डीबीटी के माध्यम से वित्तीय सहायता दी जा रही है। गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाकर 11,952 हेक्टेयर से अधिक भूमि मुक्त कराई गई है, जिसमें बड़े पैमाने पर चारा उत्पादन किया जा रहा है।
नस्ल सुधार कार्यक्रम के तहत कृत्रिम गर्भाधान को बढ़ावा दिया जा रहा है। वर्ष 2024-25 में 238.20 लाख तथा 2025-26 में अब तक 115.97 लाख कृत्रिम गर्भाधान किए गए हैं। लखनऊ के रहमानखेड़ा में अत्याधुनिक सेक्स-सॉर्टेड सीमेन लैब स्थापित की जा रही है, जिससे उच्च गुणवत्ता की नस्ल विकसित होगी।
नंद बाबा दुग्ध मिशन के अंतर्गत नंदिनी, मिनी नंदिनी एवं मुख्यमंत्री स्वदेशी गो संवर्धन योजनाएं संचालित हैं, जिनमें डेयरी इकाइयों पर 40% से 60% तक अनुदान दिया जा रहा है। साथ ही प्रगतिशील पशुपालकों को 10,000 से 15,000 रुपये तक प्रोत्साहन दिया जा रहा है।
पशुधन बीमा, बकरी पालन, भेड़ पालन एवं कुक्कुट विकास योजनाओं के माध्यम से रोजगार सृजन पर विशेष जोर दिया जा रहा है। कुक्कुट विकास नीति-2022 के तहत 433.90 करोड़ रुपये के निवेश से 20 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।
मंत्री ने बताया कि बुंदेलखंड क्षेत्र में महिला ब्रायलर पालन योजना तथा बैकयार्ड पोल्ट्री योजना के माध्यम से हजारों महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। साथ ही चारा विकास, प्रशिक्षण और नई नीतियों के जरिए पशुपालन क्षेत्र को और मजबूत किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पशुपालकों की आय बढ़ाने, रोजगार सृजन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार नई योजनाएं लागू कर रही है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 weeks ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 weeks ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

2 weeks ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

2 weeks ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 weeks ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 weeks ago