परिषदीय विद्यालयों में स्थापित आंगनबाड़ी केंद्रों के संतृप्तीकरण के संदर्भ में डीएम ने की बैठक

जनपद के 52 परिषदीय विद्यालयों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने हेतु 52 अधिकारियों को दिया गया गोद

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। आपरेशन कायाकल्प के अंतर्विभागीय समन्वय से विभिन्न मानकों पर परिषदीय विद्यालयों और उनमें स्थापित आंगनबाड़ी केंद्रों के संतृप्तीकरण के संदर्भ में जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर विद्यालयों के उच्चीकरण की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने बैठक में विभिन्न अधिकारियों द्वारा गोद लिए गए परिषदीय विद्यालयों में उच्चीकरण कार्यों के प्रगति की जानकारी ली और फोटोग्राफ व वीडियो के माध्यम से विद्यालयों में कराए जा रहे कार्यों को देखा।
उन्होंने विभिन्न विद्यालयों में चल रहे कयाकल्प कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि अधिकारी सुनिश्चित करें कि ऑपरेशन कायाकल्प के 19 बिंदुओं को संतृप्त कराने के साथ–साथ बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने हेतु जरूरी अन्य कार्यों को भी करा लिया जाए। उन्होंने चयनित विद्यालयों में नवाचारी प्रयोग के लिए भी कहा, ताकि बच्चों में रचनात्मकता को प्रोत्साहित किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस प्रयास का उद्देश्य परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को बेहतर व स्वास्थ्यवर्धक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है। संबंधित अधिकारी अंतर्विभागीय समन्वय व सहयोग से विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का कायाकल्प निर्धारित मानकों पर अगले 10 दिनों में सुनिश्चित करें।
जनपद के 52 परिषदीय विद्यालयों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने हेतु 52 अधिकारियों को गोद दिया गया है। संबंधित अधिकारियों द्वारा चयनित विद्यालयों में आधारभूत संरचना और शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार को सुनिश्चित किया जाएगा। चयनित विद्यालयों को जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, सीएमओ सहित 52 अधिकारियों द्वारा गोद लिया जाएगा।
इस दौरान बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, पीडी रामदरश चौधरी, बीएसए श्रवण कुमार गुप्ता, एआर कॉपरेटिव सुनील गुप्ता सभी बीडीओ,ईओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

संजा – मिट्टी की खुशबू का पर्व

हाँ, कच्ची दीवारों पर जब, संजा मुस्कुराती थी,मिट्टी-गोबर-फूलों से बेटियाँ दुनिया सजाती थीं।नन्ही-सी उँगलियों में…

49 seconds ago

आजमगढ़ में पत्नी-पंडितों की हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, बेटे की भी मौत

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में पत्नी और दो पंडितों की गोली मारकर हत्या करने…

7 minutes ago

ड्यूटी से अचानक गायब हुए डॉक्टर, शौचालय में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

एम्स जोधपुर में पीजी रेजिडेंट डॉक्टर की मौत, शौचालय में मिला शव; पुलिस को आत्महत्या…

9 minutes ago

आज अमेरिका पहुंचेंगे शी जिनपिंग, ट्रंप के साथ होगी अहम बैठक

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 23 सितंबर यानी आज अमेरिका के दौरे पर पहुंचेंगे। यह…

14 minutes ago

कहीं आर्थिक लाभ तो कहीं तनाव, जानें सभी 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ से व्यापार में बढ़ेगी रफ्तार, कई राशियों को मिलेंगे सफलता…

2 hours ago

जॉय बरुआ ने अंतरिक्ष तक पहुंचाया असम का संगीत, रानी मुखर्जी से नानी तक इन खबरों ने बटोरी सुर्खियां

अंतरिक्ष से सिनेमा तक छाया भारतीय हुनर, जॉय बरुआ की वैश्विक उड़ान से लेकर बॉलीवुड…

9 hours ago