जाति विशेष पर टिप्पणी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, प्रदर्शन कर गिरफ्तारी की मांग

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

फेफना क्षेत्र में भारत बंद को लेकर एक जाति विशेष पर टिप्पणी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है। जिसके विरोध में गिरफ्तारी की मांग को लेकर पार्टी के लोगो ने फेफना चौराहे पर जम कर प्रदर्शन किया और थाने पर आवेदन दिया। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
बता दे कि बुधवार को एसटी, एससी के आरक्षण से संबंधित आदेश उच्चतम न्यायालय द्वारा पारित किया गया था जिसको लेकर और सम्बन्धित आरक्षण पूर्व की भांति बहाल रहने को लेकर भारत बंद का आह्वान किया गया था जिसका विरोध करते हुए और एक जाति विशेष को गाली देने का वीडियो क्षेत्र के औंदी निवासी भीम सिंह उर्फ शक्ति सिंह पुत्र दीनानाथ सिंह के द्वारा सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया है। जिसके गिरफ्तारी को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा फेफना थाना पर आवेदन देकर मुकदमा दर्ज करने को लेकर प्रर्दशन किया गया। जिसमे मुमताज,सुनील भारती, गोविंद राम, महेंद्र राम,अरुण राम, अनिल राम,संजय भारती, अनन्त कुमार, नंदलाल राम, अखिलेश राम, मुन्ना मास्टर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे वही मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी श्याम कांत ने ममला को शांत कराया और मुकदमा दर्ज करने को आदेश दिया।
वही, इस संबंध में थाना प्रभारी बृजमोहन सरोज ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर आरक्षण के विरोध में वीडियो प्रसारित किया जा रहा था जिस संबंध में जांच किया गया प्रसारित किया गया वीडियो में औंदी निवासी भीम सिंह उर्फ शक्ति सिंह पुत्र दीनानाथ सिंह के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया और प्रदर्शन करने वालो का भी वीडियो ग्राफी किया गया है यदि कुछ अपशब्द शब्दो का प्रयोग किया गया होगा तो कार्यवाही भी की जाएगी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

23 hours ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

23 hours ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

23 hours ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

2 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

3 days ago