मुख्य विकास अधिकारी ने की जांच
कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन पाण्डेय ने बताया कि, आश्रम पद्धति विद्यालय लक्ष्मीपुर में भोजन में शिकायत मिलने पर बच्चों द्वारा किए जा रहे, हंगामे के वायरल हो रहे वीडियो के संदर्भ में जिलाधिकारी रमेश रंजन के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी द्वारा, शनिवार को मौके पर जाकर जांच किया गया।
इस संदर्भ में तत्काल कार्यवाही करते हुए रसोइये को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है, प्रक्रियाधीन भोजन व्यवस्था के टेंडर के माध्यम नई चयनित संस्था को कार्य देते हुए संबंधित पूर्व कंपनी की संविदा को खत्म करने की प्रक्रिया चल रही है।
