विजय उसी को मिलती है
जो संघर्षों से हारते नहीं,
मस्तिष्क उसी का दुश्मन है
जिस पर उसका नियंत्रण नहीं।
मस्तिष्क पर नियंत्रण जो कर ले
उस से बढ़ कर कोई मित्र नहीं,
सोच समझ पर नियंत्रण जो कर
ले उसकी फ़तह पर रोक नहीं।
जिसका जीवन सीधा सादा
वह प्रतिभाशाली होता है,
सादा जीवन उच्च विचार ही
उसका जीने का लोगो होता है।
उसकी मोहक मुस्कान, उसकी
प्यारी बोली, उसकी दया वृत्ति,
उसकी आत्मा की सुंदरता का
ख़ूबसूरत एहसास कराती है ।
उसकी सोच का प्रभाव
उस के मन पर पड़ता है,
उसके मन का प्रभाव उस
के ही शरीर पर पड़ता है।
तन मन का प्रभाव इंसान
के सारे जीवन पर पड़ता है,
आदित्य सोच सदा अच्छी हो
तो जीवन हर पल ख़ुश होता है।
•कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’
गुजरात-महाराष्ट्र के कारोबारियों की यूपी पर नजर, पांच जिलों में टेक्सटाइल पार्क की तैयारी अभिषेक…
गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मोहल्ले में शनिवार को दो पक्षों…
सिवान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एमएच नगर थाना क्षेत्र के पुरैना बलमडीह चंवर में करीब…
बम के धमकी के बाद प्लेटफॉर्म से ट्रेनों तक चला सघन जांच अभियान पटना (राष्ट्र…
जाँच करती पुलिस बलियापुर में ज्वेलर्स से आभूषणों से भरा बैग छीना, बाइक सवार बदमाश…
यूपी के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान: छह महीने में एक लाख नियुक्ति पत्र देने…