अवैध होर्डिंग-बैनर के विरुद्ध चला अभियान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के समस्त नगर निकायों में सड़कों के किनारे अवैध रूप से लगे होर्डिंग, फ्लैक्स तथा इससे जुड़े ढांचे के विरुद्ध अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर निकायों द्वारा इस तरह की प्रचार सामग्री हटाकर जब्त कर लिया गया।
अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद देवरिया रोहित सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद के प्रमुख मार्गों पर लगे अवैध होर्डिंग बैनर एवं ढांचे को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया है। मुख्य मार्गों एवं विभिन्न वार्डों के आंतरिक मार्गों के किनारे होर्डिंग-बैनर लगने से शहर की सुंदरता प्रभावित होती है। मुख्य मार्ग पर लगने वाले होर्डिंग से वाहन चालकों को भी परेशानी होती है। उन्होंने बताया कि सिविल लाइन रोड, कोतवाली, रोड, मालवीय रोड, कसया रोड, न्यू कॉलोनी सहित विभिन वार्डों के आंतरिक मार्गों में अभियान चला। कई होर्डिंग कमजोर स्ट्रक्चर पर लगे हुए मिले, जिन्हें हटा दिया गया है। अधिक ऊंचाई पर लगे होर्डिंग-बैनर को हटाने के लिए हाइड्रोलिक वैन का भी प्रयोग किया गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

यूपी चुनाव 2027 की बड़ी तैयारी! हर विधानसभा में 9 उड़नदस्ते, 20 से ज्यादा एजेंसियां रखेंगी पैनी नजर

निष्पक्ष चुनाव के लिए आयोग का मास्टर प्लान तैयार, 20 से ज्यादा एजेंसियां संभालेंगी मोर्चा…

43 seconds ago

जिला अस्पताल में डीएम का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की परखी हकीकत

एसएनसीयू में 36 और पीआईसीयू में 20 बच्चे भर्ती, दो कम वजन वाले नवजातों के…

3 hours ago

मानदेय वृद्धि और कैशलेस इलाज की मांग को लेकर ग्राम रोजगार सेवकों का आंदोलन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मानदेय वृद्धि, कैशलेस चिकित्सा सुविधा सहित अन्य विभागीय समस्याओं के समाधान…

3 hours ago

मुकदमे में नाम आने से नाराज युवक टावर पर चढ़ा, एक घंटे बाद सुरक्षित उतरा

शिकायत पर सुनवाई न होने का लगाया आरोप, सोशल मीडिया पर खुद को बेगुनाह बताते…

3 hours ago

दो दिन मारपीट का आरोप तीसरे दिन गढ़ी थूक चटवाने की कहानी CCTV में नहीं मिला सबूत

पीड़िता के मुकदमे के बीच पुलिस पर नए आरोप, CCTV फुटेज में नहीं मिलने की…

4 hours ago