आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )l आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के कुलपति डॉ विजेंद्र सिंह ने कृषि महाविद्यालय का दौरा किया l
कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रभारीअधिकारी प्रो धीरेन्द्र कुमार सिंह ने, पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत एवं सम्मान किया साथ ही महाविद्यालय में चल रही शैक्षणिक गतिविधियों से अवगत कराया I कुलपति ने सभी सहायक प्राध्यापकों से संकाय से संबंधित प्रगति कार्यो पर विस्तार से चर्चा की I महाविद्यालय को मोहब्बतपुर में प्राप्त होने वाली भूमि के विषय में भी उन्होंने विस्तार से चर्चा की और कहा इस भूमि पर प्रदेश का एक शोध केंद्र एवं एग्रो टूरिज्म केंद्र विकसित किया जाएगा l जिससे पूर्वांचल के किसानों का विकास तो होगा ही साथ ही प्रदेश का भी उत्तरोत्तर विकास होगा I कुलपति ने कृषि विज्ञान केंद्र में बन रही निर्माणाधीन कार्य बकरी पालन, कुक्कुट पालन और वर्मी कंपोस्ट इकाई का भी निरीक्षण किया l महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ अशोक कुमार सिंह, डॉ संदीप पाण्डेय, डॉ प्रकाश यादव, डॉ आकांक्षा तिवारी, डॉ विनोद कुमार, डॉ विजय लक्ष्मी राय एवं डॉ अखिलेश यादव आदि मौजूद रहे l
Salempur। कोतवाली क्षेत्र के मझौलीराज चौकी अंतर्गत टेढ़ी मोहल्ला (वार्ड नंबर 5) में जमीन विवाद…
सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत को देखते हुए तहसीलदार अलका…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए शासन ने…
✍️ डॉ. कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’ मैया शैलसुता ब्रह्मचारिणी माँ,चंद्रघंटा देवी कुशमांडा माता,स्कन्दमाता कात्यायिनी माता,कालरात्रि,…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नवाचार एवं उद्यमिता पारिस्थितिकी तंत्र को…