Categories: Uncategorized

महारानी इंटर कॉलेज के बच्चों ने ताइक्वांडो में जीता गोल्ड मेडल

दुबारी/मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
मधुबन थाना क्षेत्र के महारानी इंटर कॉलेज के बच्चों ने ताइक्वांडो में गोल्ड मेडल जीतकर विद्यालय का मान बढ़ाया।
मां भगवती कराटे प्रतियोगिता बलिया जिले के ग्राम सोनाडीह, रामधन इंटर कॉलेज पर आयोजित हुआ। इस प्रतियोगिता में निर्मल जीवन पब्लिक स्कूल अतरौली तथा सेंट अगस्ता पब्लिक स्कूल बुद्दीपुर तथा महारानी इंटर कॉलेज लौवसाथ मऊ के बीच हुआ। इस प्रतियोगिता में निर्मल जीवन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने 4 गोल्ड मेडल, महारानी इंटर कॉलेज के बच्चों ने तीन गोल्ड मेडल जीता वही सेंट अगस्ता के बच्चों ने सिल्वर मेडल जीता। बच्चों का कहना है कि हम मुश्किलों से सामना करने में पीछे नहीं हटेंगे चाहे हम किसी भी क्षेत्र में रहे। यह प्रतियोगिता लगभग 4 घंटे तक चली। मां भगवती ताइक्वांडो के ट्रेनर मंगलेश व शुभम यादव ने बच्चों को ट्रेंड किया था। इस प्रतियोगिता में अन्य गणमान्य लोगों के साथ डॉ डीके कुशवाहा उपस्थित रहे।कार्यक्रम में सिंपकिन पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर मुख्य अतिथि रहे। नए सत्र में नए बच्चों को ट्रेन किया गया, जिन्हें सीनियर बच्चों के साथ कराटे प्रतियोगिता कराई गई। नए बच्चों ने बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया। जिसमें महारानी इंटर कॉलेज के आदित्य, अवनीश कुमकुम, सिद्धि, सविता साहनी ने अच्छा प्रदर्शन गोल्ड मेडल व ट्रॉफी जीत कर विद्यालय तथा अपने परिवार वालों का नाम रोशन किया। बच्चों के द्वारा मेडल जीतने पर विद्यालय के प्रबंधक परमहंस यादव ने बच्चों को बधाइयां और शुभकामनाएं दी। इस प्रतियोगिता में शुभम शिवम अनुज इत्यादि बच्चे शामिल रहे। विद्यालय परिवार के अध्यापक अवनीश मौर्य, संगीता साहनी, अंतिमा सिंह, प्रदीप मौर्य, शिवसागर सहानी इत्यादि लोगों ने बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना की और उन्हें बधाइयां दी।

rkpnews@desk

Recent Posts

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का जिलेभर में हुआ भव्य स्वागत,

मगहर बाईपास पर गौरव कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन संत कबीर नगर…

20 hours ago

पत्रकारों ने सांसद विजय कुमार दुबे से लगाई गुहार, रेल यात्रा रियायत बहाल कराने की उठाई मांग

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद की मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति, कुशीनगर ने पत्रकारों को पूर्व…

20 hours ago

विश्व युवा कौशल दिवस पर रोजगार मेले में 42 युवाओं को मिला रोजगार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर राजकीय औद्योगिक…

20 hours ago

किताबों से नहीं साइबर ठगी से लिख रहा था भविष्य

B.Sc. छात्र निकला फर्जी लोन गैंग का मास्टरमाइंड, 10% कमीशन पर खुलवाए सैकड़ों खाते गोरखपुर(राष्ट्र…

21 hours ago

राष्ट्रीय स्वास्थ्य अनुसंधान नीति-2026: विज्ञान, नवाचार और जनभागीदारी का नया युग

गोंदिया - वैश्विक स्तरपर भारत आज विकसित भारत- 2047 के अमृतकाल में प्रवेश कर चुका…

21 hours ago

कुशीनगर में मीडिया स्थायी समिति में प्रतिनिधित्व की मांग, मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति ने निदेशक सूचना को भेजा पत्र

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के पत्रकारों के अधिकारों और उनकी प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने…

21 hours ago